राजस्थान: गुर्जर महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क, भरतपुर में इंटरनेट सेवा पर रोक
भरतपुर। राजस्थान में गुर्जर फिर से आरक्षण को लेकर आंदोलन कर सकते हैं। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में शनिवार को भरतपुर के बयाना में एक महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। महापंचायत के लिए हाईकोर्ट ने भी सशर्त इजाजत दे दी है। वहीं महापंचायत के मद्देनजर प्रशासन ने भरतपुर जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक भरतपुर जिले के बयाना, ब्यावर, भुसावर और रूपवास में शुक्रवार आधी रात से शनिवार आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इसके साथ वहां पर सोशल मीडिया का उपयोग लोग नहीं कर पाएंगे। सिर्फ वाइस कॉल की सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकी कोविड-19 प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन हो सके।
आपको बात दें कि बीते 14 साल से राजस्थान में गुर्जर आरक्षण को लेकर आंदोलनरत हैं। छह बार बड़े स्तर पर आंदोलन कर चुके हैं। जिसमें 72 लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन गुर्जरों का मानना है कि अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब गुर्जर सातवीं बार आंदोलन की राह पर हैं। गुर्जर आरक्षण समिति ने हाईकोर्ट में महापंचायत के लिए याचिका दायर की थी। जिसमें कोर्ट ने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करना होगा। साथ ही पंचायत में 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications