सीकर दुल्हन अपहरण मामले में आई बड़ी खबर, इंटरनेट सेवाएं बंद, राजपूत समाज का उग्र आंदोलन का ऐलान

Sikar News, सीकर। राजस्थान के सीकर में दुल्हन अपहरण (Bride Kidnapped in Rajasthan) मामले में शनिवार को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि अपहृत दुल्हन हंसा का चौथे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लगा है और इस मामले में राजपूत समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Sikar Police को दिया था तीन दिन का अल्टीमेटम

Sikar Police को दिया था तीन दिन का अल्टीमेटम

समाज के सैकड़ों लोग सीकर के राजपूत छात्रावास के सामने धरने पर बैठे हैं। दुल्हन की बरामगी के लिए समाज के लोगों ने सीकर पुलिस को जो तीन दिन का अल्टीमेटम व इसके बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। सीकर पुलिस को दिया गया समय शनिवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में शनिवार को सीकर में राजपूत समाज के उग्र आंदोलन हो सकता है।

सीकर में सुबह से शाम तक इंटरनेट बंद

सीकर में सुबह से शाम तक इंटरनेट बंद

इसलिए पुलिस व प्रशासन ने केवल इंटरनेट बंद कर दिया बल्कि सीकर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सिल्वर जुबली रोड पर राजपूत छात्रावास के सामने धरने पर बैठे राजपूत समाज के लोग उदपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजपूत समाज के लोगों आज कलेक्ट्रेट पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रखी है।

अपहरण में सहयोग करने वाले पकड़े गए

अपहरण में सहयोग करने वाले पकड़े गए

मोबाइल वारदात के बाद से बंद इनके अलावा बीच रास्ते से दुल्हन का अपहरण करवाने में सहयोग करने वाले आरोपी वारदात के बाद धोद में छिप गए थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। सीकर एएसपी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के मोबाइल वारदात के बाद से बंद आ रहे हैं। उनकी मोबाइल के आधार पर तलाश की जा रही है। कई जगहों पर पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

गुढा ने किया था आत्मदाह का प्रयास

गुढा ने किया था आत्मदाह का प्रयास

दुल्हन के अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सीकर कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार देर शाम उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन किया और उसके बाद विधायक गुढ़ा ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया।

यह है पूरा मामला (Dulhan Kidnap Sikar Case)

यह है पूरा मामला (Dulhan Kidnap Sikar Case)

बता दें कि सीकर जिले के धोद पंचायत समिति के गांव नागवा में मंगलवार को दो बहनों की शादी हुई थी। बारात मोरडूंगा गांव से आई थी। बुधवार सुबह दोनों दुल्हनों को दूल्हों के साथ विदा कर दिया गया था। वे घर से करीब चार किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि रास्ते में वाहनों में सवार होकर बदमाशों ने गाड़ियां रुकवाई और छोटी दुल्हन का अपहरण करके ले गए। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर अपहरण की आशंका जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+