'राजस्थान में असंवेदनशील और मृत सरकार', भीलवाड़ा नाबालिग हत्या-गैंगरेप पर BJP डेलिगेशन का गहलोत पर हमला

राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग बच्ची के अपहरण, गैंगरेप और हत्या मामले की जांच करने पहुंची बीजेपी डेलिगेशन ने अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला किया है। बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। सरकार की लापरवाही थी, उन्होंने मुआवजा नहीं दिया या पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की।

सरोज पांडेय ने कहा कि राजस्थान सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कांस्टेबल के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो होनी चाहिए थी। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी इस बारे में कुछ नहीं कहती हैं। गहलोत सरकार एक असंवेदनशील और मृत सरकार है।

भीलवाड़ा हत्या-गैंगरेप पर BJP डेलिगेशन का गहलोत पर हमला

वहीं, बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि "यह क्रूर है। हम इसे व्यक्त नहीं कर सकते। मैं परिवार से मिली। व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। सरकार चुप है। कोई एक शब्द भी नहीं बोल रही है। अगर पुलिस सतर्क होती तो वे शायद लड़की को बचा लिया होता। कांग्रेस दूसरे राज्यों के बारे में तो बोलती है लेकिन अपने राज्यों में क्या हो रहा है उसके बारे में नहीं। पूरा देश राजस्थान की ओर देख रहा है, गहलोत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि भीलवाड़ा में बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर गहलोत सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा की मांग की है। बीजेपी ने इस मामले की जांच के लिए 4 महिला सांसदों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में सरोज पांडेय, लॉकेट चटर्जी, रेखा वर्मा और कांता कर्दम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+