जमीन के अंदर से चिल्लाने की आई आवाज, ईंट-पत्थर लोगों ने हटाए तो अंदर दबी मिली 10 साल की रेप पीड़िता

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 साल की मासूम के साथ रेप कर उसे ईंट और पत्थरों के नीचे दबा दिया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को घटना का पता चल गया और उसे बचा लिया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

मामला चूरू जिले की सादुलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मासूम तीसरी कक्षा में पढ़ती है। जानकारी के अनुसार, 10 साल की बच्ची अपनी मां के साथ सादुलपुर कस्बे में दवाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक खंडहर में ले गया। आरोप है कि वहां उसने मासूम से रेप किया। बाद में उसे जान से मार देने की नीयत से उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझकर उसे ईंटों और पत्थरों के नीचे दबाकर फरार हो गया।

जमीन से आ रही थी चिल्लाने की आवाज

जमीन से आ रही थी चिल्लाने की आवाज

पीड़िता के परिजन और मोहल्ले के लोग जब मासूम को तलाशते हुए खंहडर में पहुंचे। उन्हें सिसकने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बता दें कि यह आवाज जमीन से आ रही थी। इस पर लोगों ने उसे ईंट और पत्थरों के नीचे से बच्‍ची को निकाला। वह बुरी तरह से जख्‍मी और लहुलुहान अवस्‍था में मिली। उसके सिर और हाथ पर चोट लगी थी। पीड़िता को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मासूम के होश में आने के बाद वारदात का पता चल सका। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या-22 से आरोपी अकरम काजी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को स्वास्थ्य में सुधार होने तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। पुलिस के मुताबिक बालिका के प्राइवेट पार्ट पर चोट और सूजन है। एफएसएल टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+