Rajasthan: उदयपुर में घायल छात्र देवराज का ताजा अपडेट क्या, 20 अगस्त तक क्यों बढ़ाई नेटबंदी ?
Rajasthan Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज ने आज जिंदगी से लम्बी जंग के बाद दम तोड़ दिया। प्रशासन ने 52 लाख रूपए के मुआवजा के ऐलान किया है। इसके साथ नेटबंदी की अवधि भी बढ़ा दी है।
झीलों की नगरी में 10वीं कक्षा के छात्र देवराज की आज 4 दिनों की जिंगदी से जंग की जिद टूट गई। उसकी जीने की सारी उम्मीदें पिछे छूट गई। उसका भी सपना होगा कि वो पढ़ लिखकर कुछ बन जाता लेकिन सारे सपने चाकू के वार ने खत्म कर दिए।
उदयपुर में चाकूबाजी में घायल छात्र को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। 4 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा घायल छात्र देवराज ने रक्षाबंधन (19 अगस्त) के दिन दम तोड़ दिया।

घायल देवराज का 6 अगस्त से उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी हालत पहले दिन से ही नाजुक बनी हुई थी ।
Recommended Video
घायल छात्र को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को जयपुर से 3 विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजे जाने के बाद रविवार को कोटा से भी विशेषज्ञ चिकित्सक उदयपुर भेजे गए थे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आरएनटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ तालमेल बैठा कर देवराज का जीवन बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, लगातार चिकित्सकों की मॉनिटरिंग कर रही थी।
देवराज की मां से लेकर उदयपुर का हर आमजन उसके ठीक होने की भगवान से प्रार्थरा रहे थे। लेकिन ना दुआ काम आई ना दवा और आज देवराज की मौत हो गई।
प्रशासन की मृतक के परिवार से वार्ता के बाद 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, संविदा पर एक जने को सरकारी नौकरी व सुरक्षा देने पर सहमति बनी। प्रशासन ने एहतियात के तौर मंगलवार रात 10 बजे तक इंटरनेट की पाबंदी और बढ़ा दी है। वहीं स्कूलों में अग्रिम आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है।
अस्पताल परिसर में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी देर शाम तक डटे रहे। परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बलों का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस दौरान प्रशासन ने सभी से शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है।
आपकों बता दे कि बिते दिनों दोनों छात्रों में आपसी कहासूनी को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक छात्र ने देवराज पर चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद उदयपुर शहर में भारी बवाल भी हो गया था। पुलिस और उपद्रवियों के भी तीखी नोकझोंक हुई थी।
उपद्रवियों ने शहर के कई जगह तोड़फोड़ कर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासन और सरकार ने एक्शन लेते हुए नेटबंदी के साथ ही धारा 144 लगा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications