India Today-Axis My India Exit Poll: किसकी बना रहा सरकार? राजस्थान में किसकों कितनी सीटें

India Today-Axis My India Exit Poll lok sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल जारी हुआ है। जिसमें अबकी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के साथ अन्य को कितनी सीटें मिलेगी इसका अनुमान सामने आया है।

इससे पहले कि 4 जून, 2024 को वोटों की गिनती शुरू हो और हम वास्तव में जानें कि इस बार लोकसभा चुनावों में कौन जीता और कौन हारा, India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में आपको एक झलक देने जा रहा है कि आखिर EVM में मतदाताओं ने क्या मत दिया होगा।

india-today-axis-my-india-exit-poll-shows-who-will-get-how-many-seats-in-rajasthan

2024 Lok Sabha Chunav Exit Poll Results 2024 Live Updates: देशभर में चुनावी माहौल है. लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई। सातवें चरण की 58 सीटों पर आज शाम मतदान पूरा हो गया है।

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही देश की जनता को इस सवाल का बेसब्री से इंतजार है कि सरकार किसकी बनेगी। ऐसे में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।

अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी और इस लोकसभा चुनाव में कौन बनेगा चैंपियन? इसका सटीक जवाब आपको मिलेगा।

जहां NEWS 18 के एग्जिट पोल में राजस्थान की कुल 25 सीटों में से भाजपा को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है तो वहीं कांग्रेस को 2 से 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है साथ ही अन्य को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया है।

India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चौंकाने वाला अनुमान सामने आया है। जिसमें भाजपा को जहां 16 से 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है वहीं कांग्रेस को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है साथ ही अन्य को भी 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

राजस्थान में भाजपा को नुकसान

लोकसभा सीटें- 25

भाजपा- 16-19 सीटें मिलने का अनुमान

कांग्रेस- 5-7 सीटें मिलने का अनुमान

अन्य - 1-2 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल होता है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल किए गए. इन 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं.

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं. इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं इंडिया को 41% वोट मिलता दिख रहा है।

सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा इंडिया को 5-7 सीटें मिल रही हैं. फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+