ये है देश का सबसे बड़ा रेलवे फ्लाई ओवर, 187 करोड़ की लागत से सीकर के रींगस में बना

सीकर। ये है देश का सबसे बड़ा रेलवे फ्लाई ओवर, जो राजस्थान के सीकर जिले के रींगस से छोटा गुढ़ा के बीच बना है। दिल्ली-मुम्बई फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को क्रॉसिंग फ्री बनाए रखने के लिए सीकर-जयपुर ब्रॉडगेज रेल लाइन पर 187 करोड़ रुपए की लागत से 24 माह में बनकर तैयार हुआ यह आरओबी 7.30 किलोमीटर लंबा है।

indias largest railway flyover made in ring Sikar at cost of 187 crores

इस आरओबी के निर्माण के बाद सीकर रेलवे जक्शन को लंबी दूरी की ट्रेनों से जोड़ना आसान हो गया है। क्रॉसिंग में लगने वाले 20 मिनट से आधे घंटे तक की बचत होगी। 173 पिलर पर बनाए गए इस रेलवे ओवर ब्रिज के कारण 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी। रेल ओवर ब्रिज की सेंट्रल प्वाइंट पर ऊंचाई करीब आठ मीटर है। इसके नीचे से डबल ड्रेकर ट्रेन तक निकल सकती है।

2017 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

बता दें कि यूं तो ढोला सदिया पुल 9.15 किलोमीटर के साथ सबसे बड़ा है, मगर यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बनी है, जबकि जमीन पर बना रींगस का आरओबी देश में सबसे बड़ा है। 16 मार्च 2017 को रींगस आरओबी का काम शुरू हुआ था, जो 10 मार्च 2019 को पूरा हुआ।

चार रेल लाइनें एक दूसरे को क्रॉस करती हैं

इसे मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर 173 कॉलम की तर्ज पर बनाया गया है। इस पर 186.93 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां चार रेल लाइनें एक दूसरे को क्रॉस करती हैं। इसके नीचे से रेवाड़ी फुलेरा और दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरिडोर की दो रेल लाइन गुजरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+