Rajasthan: जैसलमेर में रामदेवरा धाम को बम की धमकी मामले में एसपी सुधीर चौधरी का बड़ा दावा, जानिए क्या ?
Rajasthan News: राजस्थान में विश्व प्रसिद्ध जैसलमेर के बाबा रामदेव की समाधि को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र की पुलिस से गहन जांच पड़ताल कर चप्पे-चप्पे को खंगाल लिया। अब जैसलमेर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने दावा किया है कि राजस्थान पुलिस हर दम चौकस है।
दरअसल पोकरण के रेलवे स्टेशन पर एक पत्र मिला था जिसमें रामदेवरा आने वाले कपड़े के घोड़ों में बम डालकर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।
बम ब्लास्ट की धमकी भरे पत्र के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही मंदिर में आने-जाने वाले एक-एक श्रद्धालु की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

आज दिनभर रामदेवरा धाम की चप्पे-चप्पे की तलाशी के बाद जैसलमेर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बम की धमकी पूरी तरह से गलत है।
Recommended Video
बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर आने सभी श्रद्धालु भयमुक्त होकर दर्शन करे, आप सभी की सुरक्षा के लिए जैसलमेर पुलिस हर दम चौकस और मुस्तैद है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पोकरण के रेलवे स्टेशन पर एक पत्र मिला था जिसमें बताया गया था कि रामदेवरा में आने वाले कपड़े के घोड़ों में से किसी एक में बम है जिसकी सूचना मिलने के बाद जहां जैसलमेर जिला प्रशासन व पुलिस एक्शन मोड पर आई वहीं मंदिर परिसर में पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए है।
पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि जैसे ही बम होने की सूचना मिली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया वहीं पत्र की छानबीन की गई जिसमें वह वेरीफाइड नहीं पाया गया है।'
रामदेवरा में अब क्या है हाल ? pic.twitter.com/S3NV4xb3WZ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 11, 2024
लेकिन सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया जिसको लेकर बम निरोधक दस्ते को जोधपुर से बुलाया गया। इसी के साथ जैसलमेर पुलिस भी चौकस है।
हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। वहीं उन्होंने बाबा रामदेव के भक्तों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। भयमुक्त होकर बाबा रामदेव के मंदिर पहुँच दर्शन करें। जैसलमेर पुलिस हर दम चौकस है।












Click it and Unblock the Notifications