राजस्थान में पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला को क्यों देनी पड़ी विधायक के आरोपों पर सफाई,जानिए वजह
rajasthan news: राजस्थान के रेगिस्तानी वाले इलाके में इन दिनों अचानक सियासी पारा गर्म हो गया । बीकानेर से कांग्रेस सरकार में विधायक रहे पूर्व मंत्री डॉक्टर बी.डी. कल्ला ने आरोपों पर सफाई देते हुए चुनौती दी है।
इन चल रहे राजस्थान विधानसभा के सत्र के दौरान बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास ने कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर बी.डी. कल्ला पर कई गम्भीर आरोप जड़े है।

विधायक जेठानंद व्यास की ओर से विधानसभा में लगाए आरोपों पर अब पूर्व मंत्री डॉक्टर बी.डी. कल्ला ने सफाई देने के साथ ही चुनौती भी दी है।
कांग्रेस की गहलोत सरकार में दिग्गज मंत्री रहे डॉ.बीडी कल्ला ने विधानसभा में अपने खिलाफ बयानबाजी के लिये बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को पापी होने का श्राप दिया है।
दरअसल,विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कल्ला परिवार के लोगों ने गुंडागर्दी कर रखी थी,अवैध नशा बेचने वालों का पक्ष ले रहे थे। उनके परिवार और कार्यकर्ता भू-माफिया बने हुए थे। जनता ने इसीलिए बीस हजार वोटों से हरा दिया।
विधायक व्यास ने नया शहर थाने के सीआई गोविन्दलाल व्यास से जुड़े थप्पड़ प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने सरेआम सीआई के थप्पड़़ मार दिया। तब कल्ला ने फोन करके पुलिस को कह दिया कि हमारे कार्यकर्ता हैं और मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
एसपी-आईजी पर हमने दबाव डाला तो मामला दर्ज हुआ। अगले दिन कल्ला फिर एसपी के पास गए कि हमारे कार्यकर्ता पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। विधायक व्यास ने कहा कि हमारी जनता ने ऐसे विधायक को हमेशा के लिए रिटायर भी कर दिया है। हमेशा के लिए बाहर कर दिया।
विधायक व्यास के सदन में दिये इस व्यक्तव्य से आहत हुए पूर्वमंत्री डॉ.कल्ला ने सोशल मीडिया पर विडियो पोस्ट कर सफाई देते हुए कहा है कि सदन में दिये गये इस झूठे व्यक्तव्य के लिए जेठानंद को पाप लगेगा। कल्ला ने कहा कि यदि एक इंच भी जमीन पर कब्जा मिलता है तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। इतना ही नहीं डॉ.कल्ला ने एक लोकोक्ति पढ़ते हुए कहा-सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप-जाके हृदय सांच है, ताके हृदय आप।
कल्ला ने कहा मैं तो बेघर हूं...
डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर में मेरे नाम से कोई घर नहीं है। एक पुश्तैनी मकान है, जो हमने अपने भाइयों को दे रखा है। एक इंच जमीन पर मेरा, मेरे परिवार के सदस्यों का कोई कब्जा नहीं है। अगर ऐसा साबित कर दें तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। असत्य बातें रखी हैं। इसलिए उन्हें पाप का भागी बनना पड़ेगा। मैं ईमानदार व्यक्ति हूं।












Click it and Unblock the Notifications