Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीब निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने क्यों दी नेताओं को नसीहत ?

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता रहे और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक ने लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ी नसीहत दी है।

दरअसल आज निर्दलीय विधायक यूनुस खान जोधपुर पहुंचे और कायमखाने में हो रहे हैं कार्यक्रम में शिरकत की। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया लोकसभा चुनाव के नतीजे के ऊपर बोलते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों को जीत हार का मंथन करने की आवश्यकता है।

in-rajasthan-independent-mla-yunus-khan-close-to-former-cm-raje-gave-advice-to-the-leaders

खासकर भाजपा भाजपा को मंथन करने की आवश्यकता है कि प्रदेश में उनकी सरकार होते हुए भी वे लगभग आधी सीटों तक पहुंच गए।

वहीं कांग्रेस को भी मंथन करने की आवश्यकता है कि उनके साथ गठबंधन में तीन लोगों ने चुनाव लड़ा और भी सभी जीतकर आए जनता जो है थर्ड फ्रंट को तवज्जो दे रही है।

चाहे वह हनुमान बेनीवाल की नागौर लोकसभा सीट हो और चाहे वह बांसवाड़ा की आदिवासी क्षेत्र की लोकसभा सीट जहां से दिग्गज नेता महेंद्रजीत मालवीय भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में थे लेकिन उन्हें एक नए उम्मीदवार के सामने हार देखनी पड़ी

इसके साथ ही लोगों ने दल बदल की राजनीति करते हुए कांग्रेस विचारधारा के लोग भाजपा में गए और भाजपा के विचारधारा के लोग कांग्रेस में गए ।

लेकिन लोगों ने दोनों ही विचारधारा को नकारते हुए कम्युनिस्ट विचारधारा को वोट दिए ऐसे में दोनों ही राष्ट्र पार्टियों को मंथन करने की आवश्यकता है।

खासकर डबल इंजन सरकार वाली पार्टी को तो विशेष कर विचार करने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार पानी और बिजली की समस्या को देखकर बहुत ही कड़ी चुनौती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की आम जन को जल्द से जल्द आने की समस्या से निजात मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+