Rajasthan: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का बिट्टू पर पलटवार, हरियाणा चुनावों पर किया दावा !

Rajasthan Sachin Pilot News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज राजस्थान के दौसा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान पायलट ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयानों पर जमकर पलटवार किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट ने रवनीत सिंह बिट्टू के बयानों पर पलटवार करते हुए यहां तक कह दिया कि हरियाणा, जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हवां चल रही है इसलिए भाजपा के नेता हरकुछ बयानबाजी कर रहे है।

हालांकि पायलट ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू और भारत सरकार के नेताओं से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर माफी मांगने की बात कही है।

in-rajasthan-congress-national-general-secretary-sachin-pilot-hit-back-at-ravneet-bittus-statement

सचिन पायलट आज दौसा के भांडारेज में किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए बीजेपी नेताओं पर जमकर प्रहार किया। पायलट ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और केन्द्र सरकार को राहुल गांधी पर दिए बयान के मामले में माफी मांगनी चाहिए।

सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री का इस तरह का बयान बेहद निंदनीय है। उनकों इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। इसके लिए उन्हें, उनकी पार्टी और केंद्र सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ जानबूझकर इस तरह का बयान दिया है। वो नए-नए भाजपा में गए हैं। इसलिए अपनी वफादारी साबित करने की कोशिश कर रहे है।

अपनी वफादारी साबित करने के लिए बिट्टू को राहुल गांधी के खिलाफ बोलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा के नेता भी राहुल गांधी को धमकी देते हैं।

वहीं हरियाणा और जम्मूकश्मीर के विधानसभा चुनावों को लेकर पायलट ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हवा चल रही है। जम्मू कश्मीर में भी बहूमत से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पिछड़ रही है। इसलिए बौखलाहट में राहुल गांधी को टारगेट करने के अलावा भाजपा नेताओं के पास कोई विकल्प नहीं है। पायलट ने कहा कि भाजपा के लोग जितना राहुल गांधी को कोसेंगे, वो उतना मजबूत होकर आगे निकलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+