पॉलिटिक्स में कल होगा सुपर संडे, कांग्रेस के पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया समेत कई नेता थाम सकते भाजपा का दामन

LokSabha Election 2024: देशभर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। लेकिन राजस्थान में कांग्रेसी नेता "कांग्रेस का तोड़ों" जूलूस निकालने को आमादा है।

पहले वांगड़ में डूंगरपुर-बांसवाड़ा से कांग्रेस के दिग्गज और सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भाजपा का दामन था और लोकसभा चुनावों की पहली लिस्ट में भाजपा से उम्मीदवार बन गए।

in-rajasthan-15-leaders-including-former-congress-minister-lalchand-kataria-may-join-bjp

लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनते ही पहली बार जब राहुल गांधी की यात्रा बांसवाड़ा पहुंची तो मालवीय की पत्नी और जिला प्रमुख रेशम मालवीय समेत 6 कांग्रेसी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया।

अब एक बार फिर से कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले नेताओं के नामों की सुगबुगाहट शुरू हुई है। बिते दिन कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद लालचंद कटारिया ने दिल्ली पहुंच भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

राजस्थान की सियासी गलियारों में चर्चा है कि पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया सहित करीब 15 दिग्गज कांग्रेसी नेता कल रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच दामन थाम सकते है।

लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव कल सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर बीजेपी जॉइनिंग करेंगे। कल जॉइनिंग के बाद हेड़ाखान जाएंगे कटारिया और यादव। उत्तराखण्ड के हेड़ाखान में हैं दोनों की आध्यात्मिक आस्था।

जानकारी के अनुसार रविवार को कई कांग्रेसी दिग्गज कल भाजपा में शामिल होंगे। जिसमें पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में ये बीजेपी में शामिल होंगे।

इसके अलावा राजेन्द्र यादव, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, सुरेश चौधरी, खिलाड़ीलाल बैरवा, आलोक बेनीवाल भी भाजपा में शामिल हो सकते है। कई जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, सरपंच भी शामिल होंगे।

कल सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामेंगे ये सभी नेता।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया कल दिल्ली दौरे पर थे, ऐसे में अंदरखाने भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर हो तमाम बातचीत चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+