राजस्थान के पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने बालू मिट्टी से एक महीने में बनाई राम मंदिर की कलाकृति
ram mandir news: राजस्थान के पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने 10 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रोली बालू मिट्टी से रोजाना 3 से 4 घंटे की मेहनत से एक महीने में राम मंदिर की कलाकृति बना दी ।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरे देश में आस्था का माहौल है। वही अजमेर के पुष्कर में एक राम भक्त ने कई दिनों की कड़ी मेहनत से बालू मिट्टी से श्री राम मंदिर की कलाकृति बनाई है।

प्रभु राम के भक्त अलग-अलग अंदाज में इस ऐतिहासिक पल को संजो रहे हैं। वहीं अजमेर और धार्मिक नगरी पुष्कर में भी इसका पूरा असर दिखाई दे रहा है। पुष्कर के एक सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सबसे बड़े राम मंदिर की कलाकृति बनाई है।
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि पिछले एक महीने पहले कलाकृति बनाने की शुरुआत की गई थी जो आज पूरी हो चुकी है। पुष्कर स्थित रेत के थोरो में बालू मिट्टी का राम मंदिर तैयार किया गया है। इस कलाकृति की 20 जनवरी को वैदिक मंत्रोच्चर के साथ पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई।
प्रतिदिन 3 से 4 घंटे किया काम :
सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि हर दिन इस पर उन्होंने तीन से चार घंटे बालू मिट्टी से कलाकृति बनाने का काम किया और इसमें 10 ट्रैक्टर से ज्यादा बालू मिट्टी काम में लाई गई।
अजय बताते हैं कि इसके पहले उन्होंने कई मंदिर और कलाकृतियां बनाई हैं। पिछले 12 सालों से वह इस काम में हैं और वह लगातार इस तरह का काम कर रहे हैं। राम मंदिर को लेकर बनाई गई अजय की इस कलाकृति की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है । यह कलाकृति अभी तक की सबसे बड़ी और खूबसूरत है ।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर की कलाकृति बनाने में उन्हें हर दिन कड़ी मेहनत करनी पड़ी है उसके बाद राम मंदिर की कलाकृति बनकर तैयार हुई है। वह अभी तक एक हजार से ज्यादा कलाकृतियां बना चुके हैं। रेत से कलाकृति बनाने का काम अजय रावत बहुत छोटी उम्र से ही करते चले आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications