Jodhpur News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत रत्न के मामले में कांग्रेस को क्या दी नसीहत?

Rajasthan News: जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज भारत रत्न देने के मामले पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर नहीं व्यक्तित्व का किया है सम्मान।

भाजपा के गांव चलों अभियान को लेकर भी केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यह अभियान विधानसभा चुनावों में जनता के आशिर्वाद का धन्यवाद देने के लिए शुरू किया।

in-jodhpur-union-jal-shakti-minister-gajendra-singh-shekhawat-attacked-congress-on-the-matter-of-gi

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओँ का गांव-गांव,घर- घर पहुंचाने के लिए गांव चलों अभियान चलाया गया है। भाजपा के नेताओं को अपने क्षेत्र में 24 घंटे गांव में रहना है।

जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा राजनीति से प्रेरित न होकर व्यक्ति के व्यक्तित्व और गुणवत्ता का सम्मान करने वाली पार्टी है।

आज उन्होंने कहा कि भारत रत्न से जुड़े सवाल पर भारत को कृषि की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने, देश की नई कृषि नीति के निर्माता और रचयिता डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न पुरस्कार देकर प्रधानमंत्री ने भाजपा का अन्नदाता के प्रति जो स्नेह और सम्मान है।

उन्होंने कहा कि दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौ.चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने अपनी वैचारिक हृदय की विशालता का परिचय दिया है।

वही उन्होंने कहा कि पार्टी के गांव चलो अभियान भाजपा के विचार को जन-जन तक पहुंचाने मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिन लोगों को मिला है उनसे संपर्क करने और जो लोग शेष रह गए हैं उनकी पहचान करने के लिए यह अभियान बनाया गया है।

राजस्थान में भाजपा सरकार के निर्णय को लोगों तक पहुंचाने और भाजपा सरकार बनाने में जिस तरह से लोगों ने सहयोग और समर्थन किया उसके लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का कमल एक बार फिर खिले, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव चलो अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता किसी न किसी गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे। वहां रहकर लोगों से चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+