राजस्थान: भीलवाड़ा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल सहित चार महिलाएं गिरफ्तार

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से महिला दलाल सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं मध्य प्रदेश के मंदसौर, उज्जैन और बिहार की बताई गई हैं। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बता दें, इससे पहले माण्डल थाना क्षेत्र में रैकेट का खुलासा करते हुए 11 युवतियों सहित 17 लोगो को गिरफ्तार किया गया था।

कई दिनों से मिल रही थी शिकायतें

कई दिनों से मिल रही थी शिकायतें

डीएसपी सिटी भंवर रणधीर सिंह ने बताया कि शहर के पटेल नगर इलाके में देह व्यापार का कारोबार चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायत की तस्दीक के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी ने एक नकली ग्राहक को अपने साइन किए हुए 500-500 के नोट देकर देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं के पास भेजा।

नकली ग्राहक के इशारे पर पहुंची पुलिस

नकली ग्राहक के इशारे पर पहुंची पुलिस

महिलाओं ने नकली ग्राहक से रुपए लेकर अपने पास रख लिए। नकली ग्राहक से मिले संकेत पर डीएसपी ने महिला कांस्टेबल के साथ मकान पर दबिश दी, जहां महिला दलाल सहित चार महिलाएं मिलीं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अलग-अलग राज्यों की हैं महिलांए

अलग-अलग राज्यों की हैं महिलांए

डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि जिस मकान में यह रैकेट चल रहा था, वह मकान डॉ. दिलीप गजवानी का है, जिसे महिला दलाल ने किराए से ले रखा है। महिला दलाल झारखंड क्षेत्र की रहने वाली है जो पिछले 13 साल से भीलवाड़ा में रह रही है। यह महिला दलाल अन्य प्रदेशों व शहरों से महिलाओं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रही थी। पकड़ी गई महिलाएं मध्यप्रदेश के मंदसौर, उज्जैन और बिहार की बताई गई हैं। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+