IAS Tina Dabi Pregnant: जैलसमेर DM टीना डाबी के घर आने वाला है नन्‍हा मेहमान, मांगी मैटरनिटी लीव

IAS Tina Dabi Good News: 22 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की थी। टीना डाबी के गर्भवती होने पर अब जैसलमेर में कलेक्‍टर बदला जा सकता है।

IAS Tina Dabi maternity leave: देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में से एक जैसलमेर जिला कलेक्‍टर टीना डाबी गर्भवती हैं। शादी के 14 माह बाद आईएएस टीना डाबी ने आईएएस पति प्रदीप गवांडे को गुड न्‍यूज दी है।

जी न्‍यूज की एक खबर के अनुसार जैसलमेर डीएम टीना डाबी प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम कर रही हैं। अब उन्‍होंने मैटरनिटी लीव के लिए अप्‍लाई किया है। ऐसे में टीना डाबी की जगह जैसलमेर में नया जिला कलेक्‍टर नियुक्‍त किया जा सकता है।

 ias tina dabi baby bump

अतहर से तलाक के बाद प्रदीप गवांडे से शादी

बता दें कि यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी की पहली शादी आईएएस अतहर आमिर खान के साथ हुई थी। 2021 में तलाक के बाद 22 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने राजस्‍थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। प्रदीप गवांडे टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं और मूल रूप से महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं।

IAS Tina Dabi Pregnant

जब टीना डाबी को मिला बेटे का आशीर्वाद

जैसलमेर में पाक विस्‍थापितों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़े जाने पर कलेक्‍टर टीना डाबी ट्रोल हुई थीं। उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने बेटा होने का आशीर्वाद दिया था। तब टीना डाबी ने भी जवाब दिया कि बेटी होगी तो भी चलेगी। उन्‍होंने महिलाओं को समझाया था कि बेटा-बेटी समान है।

ias ria dabi ips manish kumar

छोटी बहन रिया डाबी ने की शादी

टीना डाबी के गर्भवती होने की खबर से पहले उनके घर से एक और खुशखबरी आई थी। वह यह थी कि टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से गुपचुप तरीके से अप्रैल 2023 में शादी रचा ली थी। दोनों की शादी की जानकारी अब जून में सामने आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+