IAS Tina Dabi का राजस्थानी अंदाज वाला VIDEO वायरल, कहा-'खम्मा घणी, मैं आपणी जिला कलेक्टर...'
जैसलमेर जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी के राजस्थानी भाषा बोलने के अंदाज ने हर किसी को चौंका दिया। IAS Tina Dabi यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं और दिल्ली की रहने वाली रहने वाली हैं।

देश की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी का राजस्थानी भाषा बोलते हुआ का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीना डाबी का राजस्थानी अंदाज सबको चौंका रहा है। टीना डाबी ने वीडियो की शुरुआत करते हुए कहा कि खम्मा घणी, मैं आपणी जिला कलेक्टर...'
दरअसल, राजस्थान कैडर की आईएएस टीना इस वक्त जैसलमेर की जिला कलेक्टर हैं। जैसलमेर में महिला सशक्तिकरण को कलेक्टर टीना डाबी ने एक अनूठी पहल की है। टीना डाबी की पहल पर जैसाण शक्ति (लेडीज फर्स्ट) नाम से अभियान 18 दिसम्बर 2022 से शुरू होगा।

अभियान का शुभारंभ समारोह रविवार को सुबह 11 बजे ये समारोह जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में होगा। समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने महिलाओं से राजस्थानी भाषा में अपील की।
बता दें कि जैसाण शक्ति अभियान के शुभारंभ समारोह के तहत गांधी दर्शन हनुमान सर्किल से मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कई महिलाएं और बालिकाएं हिस्सा लेंगी। अभियान जैसाण शक्ति का मकसद जैसलमेर की बालिकाओं में सुरक्षित जन्म, शिक्षा और हेल्थ को सुनिश्चित करने और महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications