IAS टीना डाबी-प्रदीप ने की शादी की पहली तस्वीर, अंबेडकर को साक्षी मानकर कसमें लीं
जयपुर, 22 अप्रैल: राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी की शादी आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ फिर से शादी के बंधन में बंध गईं। शादी की एक फोटो भी सामने आई है। जयपुर के होटल में दोनों ने सादे समारोह में शादी की। इस शादी की सबसे खास बात ये हैं कि, दोनों ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर जीवनभर साथ रहने का वादा किया। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

टीना डाबी और प्रदीप की शादी की पहली तस्वीर
वायरल हो रही फोटो में टीना और प्रदीप गवाड़े सफेद पोशाक में एक-दूसरे के सामने खड़े दिख रहे हैं। इस जोड़े ने गौतम बुद्ध और भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं। समारोह में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर रखी गई थी। तस्वीर पर पुष्प अप्रित करने के बाद शादी की रस्में अदा की गईं।टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का आज राजधानी जयपुर के बाइस गोदाम स्थित फेमस हॉलिडे इन होटल में रिसेप्शन रखा गया ।

जयपुर में रखा गया था रिसेप्शन
रिसेप्शन में ब्यूरोक्रेसी ओर सियासत से जुड़े लोगों को बुलाया गया। रिसेप्शन में आने वाले महमानों के लिए राजस्थानी खाना भी बनवाया गया है। इसमें दाल बाटी, गुट्टा, कड़ी, और चूरमा भी शामिल है। साथ ही कई अन्य प्रकार की डिस भी बनवाई गई हैं। होटल स्टाफ को सख्त निर्देश हैं कि कोई भी अपना फोन इस्तेमाल नहीं करेगा।

टीना ने अपने से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप के साथ शादी की
आईएएस डीना डाबी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर से हैं। सिविल सर्विस में आने पहले प्रदीप डॉक्टर थे। उन्होंने दिल्ली की कई अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी थी। प्रदीप गवांडे का परिवार मराठी है। टीना डाबी की मां भी मराठी हैं। दोनों एससी कम्युनिटी से हैं। जिसकी झलक आज उनकी शादी पर भी देखने को मिली। टीना ने अपने से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप के साथ शादी की है।

20158 में टीना ने पहली शादी आईएएस अतहर आमिर खान से रचाई थी
टीना ने पहली शादी आईएएस अतहर आमिर खान से रचाई थी लेकिन लेकिन 2 साल बाद ही उन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। बता दें कि 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और 2013 बैच के डॉ प्रदीप गवांडे की पहली मुलाकात मई, 2021 में हुई थी, जहां से दोनों की रिश्ते की शुरुआत हुई। पहले साथ काम करते-करते टीना और प्रदीप एक अच्छे दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।

कपल ने शादी से पहले सोशल मीडिया अकाउंट कर दिया था डिलीट
टीना डाबी अभी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं। उनके पति प्रदीप गवांडे उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव हैं। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था। रिलेशनशिप की जानकारी देने के तीन दिन बाद ही दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications