Karuppu Box Office Collection Day 4: सूर्या-तृषा की 'करुप्पु' ने 4 दिन में मचाया तूफान, 100 Cr. के पार पहुंची

Karuppu Box Office Collection Day 4: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों का ऐसा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है कि महज 4 दिनों में ही इसने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिन से ही दमदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

पहले दिन से दिखा सूर्या का स्टारडम
एक्शन, इमोशन और थ्रिल से भरपूर कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा और यही वजह रही कि वीकेंड पर थिएटरों में भारी भीड़ देखने को मिली। 'करुप्पु' ने रिलीज के पहले दिन यानी 15 मई 2026 (शुक्रवार) को शानदार ओपनिंग लेते हुए 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

Karuppu Box Office

फिल्म ने चोथे दिन की कितनी कमाई?

-इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई। 16 मई 2026 (शनिवार) को फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया जबकि 17 मई 2026 (रविवार) को ये आंकड़ा और उछलकर 28.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।

Karuppu Box Office Collection Day 3: सूर्या-तृषा की 'करुप्पु' ने मचाया तहलका, तीसरे दिन छाप लिए इतने नोट
Karuppu Box Office Collection Day 3: सूर्या-तृषा की 'करुप्पु' ने मचाया तहलका, तीसरे दिन छाप लिए इतने नोट

-सबसे दिलचस्प बात ये रही कि वर्किंग डे होने के बावजूद 18 मई 2026 (सोमवार) को भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी। चौथे दिन फिल्म ने 14.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर ये साबित कर दिया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बना हुआ है।

4 दिनों में 141 करोड़ रुपए के पार पहुंची फिल्म

-अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'करुप्पु' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में चार दिनों के अंदर 82.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन करीब 95.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

-दुनियाभर की कमाई जोड़ें तो फिल्म ने महज 4 दिनों में 141.30 करोड़ रुपये का शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ 'करुप्पु' इस साल की सबसे तेजी से कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में शामिल हो गई है।

सूर्या और तृषा की केमिस्ट्री बनी फिल्म की जान

-फिल्म में सूर्या और तृषा की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लंबे समय बाद दोनों कलाकारों को साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

-क्रिटिक्स ने भी फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ड्रामा की तारीफ की है। खास तौर पर सूर्या की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में तेज रफ्तार से बढ़ेगा कलेक्शन

-जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि 'करुप्पु' जल्द ही सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

-वर्किंग डेज में भी फिल्म की मजबूत पकड़ ये संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

सोशल मीडिया पर भी छाई 'करुप्पु'

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। फैंस लगातार फिल्म के एक्शन सीन्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और सूर्या-तृषा की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे साल 2026 की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में से एक बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+