Premsukh Bishnoi: कौन है IAS प्रेमसुख बिश्नोई, जिसने 35 हजार रुपए के लिए बेच दिया ईमान
IAS Premsukh Bishnoi ACB: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आईएएस अधिकारी प्रेमसुख बिश्नोई को 35 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा है।
आईएएस प्रेमसुख बिश्नोई अभी राजस्थान मत्सय निदेशक पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ मत्सय विभाग जयपुर के सहायक निदेशक पद पर कार्यरत राकेश देव को भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- Jat Andolan Rajasthan: आरक्षण के लिए भरतपुर में जाटों की महिलाओं ने उठाए लठ्ठ, CM ने भेजा बुलावा
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर शाखा को शिकायत मिली थी कि अन्नपूर्णा तालाब टोंक में मछली पकड़ने एवं परिवहन का लाइसेंस देने की एवज में प्रेमसुख बिश्नोई व राकेश देव एक लाख रुपए की घूस मांग रहे थे।
इस पर एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ने शिकायत का सत्यापन करवाया और जाल बिछाया, जिसमें मछली पकड़ने का लाइसेंस देने वाले अफसर ही एसीबी के जाल में फंस गए।
बता दें कि प्रेमसुख बिश्नोई के पिता का नाम मोहन लाल बिश्नोई है। ये मूलरूप से बीकानेर के रहने वाले हैं। वर्तमान में मत्स्य निदेशक पद पर कार्यरत थे। वहीं, दूसरे आरोपी राकेश देव जयपुर के रहने वाले हीरालाल बैरवा के बेटे हैं।
प्रेमसुख बिश्नोई की जीवनी
साल 1992 में भर्ती हुए प्रेमसुख दो बार एपीओ और एक बार सस्पेंड हो चुके हैं। प्रेमसुख ने ज्यादातर नौकरी जयपुर व बीकानेर के अलग-अलग विभाग में की है। नवंबर को परिवादी ने लाइसेंस की फीस भी जमा करवा दी थी, मगर अफसर उसे परेशान कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Leopard Video Jaipur: जयपुर के हेरिटेज होटल में घुसा तेंदुआ, भाग छूटे पर्यटक
राकेश देव ने खोल राज
शुक्रवार शाम को मत्सय विभाग के कार्यालय में राकेश देव को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। तभी एसीबी ने उसको पकड़ लिया। एसीबी की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसने घूस की राशि आईएएस प्रेमसुख बिश्नोई के कहने पर ली थी।
परिवादी ने बताया कि उसने अगस्त में मछली पालन का ठेका लिया था। लाइसेंस के लिए दो माह से आवेदन कर रखा था। कर्मचारियों ने एक लाख रुपए मांगे थे। बाद में निदेशक ने 35 हजार रुपए में डील फाइनल की। सत्यापन में आरोप सही पाए गए। तब एसीबी ने दोनों रिश्वतखोर अफसरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।












Click it and Unblock the Notifications