Twisha Sharma Case: सास ने लगाए पिता पर इल्जाम तो बोले ट्विशा के पापा- 'वो सब इंसान नहीं भेड़िया हैं', Video
Twisha Sharma Case: नोएडा में जन्मी और भोपाल में ब्याही मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है, 7 दिन बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है तो वहीं इस मामले में नया Twist सोमवार शाम को तब सामने आया जब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, जो कि रिटायर्ड जज हैं, ने प्रेस वार्ता करके ट्विशा को मानसिक रोगी और गांजें का सेवन करने वाला बताया।
यही नहीं उन्होंने उसके पिता नवनीधि शर्मा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 'हो सकता है कि ट्विशा शर्मा के तनाव की वजह खुद उनके पिता हों।' जिसके बाद नवनीधि शर्मा ने NDTV से बात करते हुए ट्विशा की जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।

अपनी बेटी को खोने के बाद फूट-फूटकर रोते हुए पिता ने कहा कि 'मेरी सबसे बड़ी गलती ये है कि मैंने ट्विशा शर्मा के दर्द को इग्नोर कर दिया, हमें उसे वहां से ले आना था, अगर सच में हम उसकी बातों को अनसुना ना करते तो मेरी बेटी आज सही सलामत मेरे पास जिंदा होती, एक भेड़िए ने मेरी बेटी का शिकार किया है, ये सभी क्रीमिनल माइंड सेट वाले हैं।'
'एक भेडि़ए ने मेरी बेटी का शिकार किया '
उन्होंने एमपी के सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है, वो लगातार तीन दिन से मध्य प्रदेश के सीएम के घर के बाहर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि 'समर्थ और उनका परिवार अपने रसूख होने का फायदा उठा रहा है, उन्होंने कहा कि ट्विशा और समर्थ दोनों डेटिंग एप पर मिले थे और करीब 1-1.5 साल की डेटिंग के बाद उनकी शादी हुई थी, हमने ही उनकी शादी करवाई थी क्योंकि हमे लगा था कि ये रिश्ता सही है लेकिन शादी के बाद धीरे-धीरे चीजें बदलती गईं और ससुरालवालों का असली चेहरा सामने आने लगा।'

'अब तुझे हम खाना कैसे खिलाएंगे', ट्विशा को सास ने दिए थे ताने
नवनीधि शर्मा ने कहा कि 'आज के जमाने में दहेज एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल किए बिना ही लोग अलग-अलग तरीकों से इसकी मांग करते हैं, वे ऐसे हालात पैदा कर देते हैं जो कि आपकी जेब से पैसे निकाल ही लेते हैं, ट्विशा के ससुराल वालों ने भी यही किया। उसकी जॉब छूटी तो वो उसे ताने देने लग गए कि अब तुझे हम खाना कैसे खिलाएंगे?'
'समर्थ अपराधिक का, ट्विशा को दिया था एयरपोर्ट पर धक्का'
'समर्थ अपराधिक प्रवृत्ति का था, उसने हनीमून पर ही ट्विशा को एयरपोर्ट पर धक्का दे दिया था, बिटिया ने भाई को फोन करके बताया था कि 'क्या मैंने शादी करने का फैसला गलत किया', तो भाई ने उसे बोला था 'कभी कभी इंसान इंपलसिव हो जाता है, इन्नोर करो।'

पहली बहू ने भी उत्पीड़़न की वजह से ही तलाक लिया
'बस वहीं नहीं करना था, हमने उसे जहन्नुम से निकाल नहीं पाए। हमें लग गया था कि ये शादी आगे नहीं चलेगी, हम उसे अपने पास बुला रहे थे लेकिन क्या पता था कि बेटी ही जीवित नहीं बचेगी।' समर्थ के परिवार का इतिहास अच्छा नहीं है क्योंकि उनकी पहली बहू ने उत्पीड़़न की वजह से ही तलाक लिया था।'
'मां, आप मुझे यहां से लेने आजो कल, प्लीज', ट्विशा ने किया था मैसेज
गौरतलब है कि ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स में अपने पति के घर पर फंदे से लटकी हुई मिली थीं। उसने 30 अप्रैल को अपनी मां को मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'मेरी जिंदगी नरक बन गई है, मम्मी, क्यों भेजा मुझे यहां?, 7 मई को, उन्होंने अपनी मां से गुहार लगाई, 'मां, आप मुझे यहां से लेने आजो कल, प्लीज।'

'पिता जमीन पर नाक रगड़कर माफी मांगें'
ट्विशा ने अपनी चैट में यह भी बताया कि उनके पति ने जिद की थी कि उनके पिता जमीन पर नाक रगड़कर माफी मांगें। उन्होंने समर्थ और उनकी सास को बेरहम बताया और कहा कि 'उन्हें घुटन महसूस हो रही है।' अपनी अंतिम बातचीत में, ट्विशा ने लिखा, 'ना ये लोग मुझे रोने देंगे, न ही हंसने की कोई वजह देंगे। मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं' और इसके बाद 12 मई को उसकी मौत की खबर सामने आई।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे














Click it and Unblock the Notifications