कौन हैं वो 3 रिटायर IAS, जिन पर BJP ने विधानसभा चुनाव 2023 में लगाया दांव

IAS officers in assembly elections: भाजपा ने राजस्‍थान में रिटायर आईएएस चंद्र मोहन मीणा, छत्‍तीसगढ़ में ओपी चौधरी और नीलकंठ टेकाम को उम्‍मीदवार बनाया है।

IAS officers in assembly elections: देश में पांच राज्‍य राजस्‍थान, छत्‍तीगसढ़, मिजोरम, तेलंगाना और मध्‍य प्रेदश में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 9 अक्‍टूबर को चुनाव की तारीखें तय कर दीं।

आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे बाद ही राजस्‍थान व छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने अपने 41 व 64 प्रत्‍याशियों की सूची भी जारी कर दी। दोनों राज्‍यों की भाजपा ने तीन रिटायर आईएएस अधिकारियों पर भी दांव लगाया है।

BJP candidates Chhattisgarh Rajasthan

आईए जानें कौन हैं ये तीन IAS अफसर

चंद्र मोहन मीणा, बस्‍सी BJP प्रत्‍याशी

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाग्‍य आजमा रहे रिटायर्ड आईएएस चंद्र मोहन मीणा को भाजपा ने रिजर्व विधानसभा सीट बस्‍सीसीट से टिकट दी है। चंद्र मोहन मीणा साल 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव रहे चंद्र मोहन मीणा साल 2014 में मोदी सरकार आने के बाद राजस्‍थान के सूचना आयुक्‍त भी नियुक्‍त किए गए थे।

जून 2023 में भाजपा ज्‍वाइन करने वाले चंद्र मोहन मीणा को लेकर स्‍थानीय नेताओं ने राजस्‍थान में टिकट की चर्चाओं को लेकर विरोध जताया था। भाजपा के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

ओपी चौधरी, रायगढ़ BJP प्रत्‍याशी

भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्‍तीफा देकर राजनीति में एंट्री लेने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को भाजपा ने रायगढ़ सीट से उम्‍मीदवार घोषित किया है। साल 2005 के आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के महासचिव हैं। 'पीएम एक्सीलेंस अवार्ड' से भी सम्‍मानित हो चुके हैं।

नीलकंठ टेकाम, केशकाल BJP प्रत्‍याशी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 के अधिकारी नीलकंठ टेकाम ने इसी साल अगस्‍त में भाजपा ज्‍वाइन की थी। अब नीलकंठ टेकाम को भापा ने छत्‍तीसगढ़ की केशकाल सीट से प्रत्‍याशी बनाया है। टेकाम नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के रहने वाले हैं। दंतेवाड़ा जैसे जिलों में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+