Pari Bishnoi: बिन भाई की IAS बहन को पहले सुनने पड़ते थे ऐसे-ऐसे ताने, अब 22 को बनेंगी MLA की दुल्हन
Bhavya Bishnoi MLA Marriage with Pari Bishnoi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी परी बिश्नोई व MLA भव्य बिश्नोई 22 दिसंबर 2023 को शादी कर रहे हैं। आईएएस-एमएलए की यह जोड़ी राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में सात फेरे लेगी।
साल 2020 बैच की आईएएस परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली है जबकि भव्य बिश्नोई हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा विधायक हैं। परी और भव्य ने इसी साल मई में सगाई की थी।

UPSC 2019 पास करने के बाद परी बिश्नोई को सिक्किम कैडर मिला था। सिक्किम में गंगटोक के उपखंड अधिकारी पद पर भी सेवाएं दी। भव्य बिश्नोई से शादी करने के लिए हाल ही परी बिश्नोई सिक्किम से हरियाणा कैडर में आ गईं।
परी एडवोकेट की बेटी, भव्य पूर्व सीएम के पोते
राजस्थान के बीकानेर की नोखा तहसील के गांव काकड़ा के एडवोकेट मनीराम बिश्नोई एडवोकेट व मां सुशीला अजमेर में जीआरपी में हैं। वहीं, भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के पोते व भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।
कहां-कहां होंगे परी बिश्नोई-भव्य बिश्नोई के रिसेप्शन?
भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई की शाही शादी के लिए तीन लाख लोगों को कार्ड भेजे गए हैं। राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली में रिसेप्शन होगा। 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी होगी। फिर 24 दिसंबर को राजस्थान के पुष्कर में पहला रिसेप्शन होगा। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर में होगा। तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया है।
परी बिश्नोई ने बताया क्या ताने सुनने को मिले?
परी बिश्नोई आईएएस बनी तब से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी आईएएस बनने से पहले और बाद की जिंदगी के अनुभव शेयर किए। परी बोलीं कि ने हम दो बहनें हैं। हमारे कोई भाई नहीं है।
परी बिश्नोई ने कहा कि यूपीएससी पास करने से पहले हर समारोह और हर शादी में कोई ना कोई आकर मेरे माता-पिता को सांत्वना जता देता था कि 'दो ही छोरियां हैं। क्या छोरियों को लिए लिए घूमते हो। कभी इनको दिल्ली ले जाते हो कभी कहीं और' यह सब यूपीएससी में चयन होने के बाद सुनना कम हुआ है। वरना पहले तो हर जगह यही बात सुनने को मिलती थी कि इसकी जगह लड़का होता तो अच्छा। नाम रोशन करता।'
परी बिश्नोई कहती हैं कि बेटियों को लेकर लोगों का बदला हुआ नजरिया किसी से छुपा हुआ नहीं है, मगर इसको बदलने की जरूरत है। यह शिक्षा व मेहनत से संभव है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इस सोच से आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें- 'एक विधायक और एक अफसर', बीजेपी के इस नेता का आया IAS परी पर दिल, पढ़ें Love Story












Click it and Unblock the Notifications