कौन हैं IAS परी बिश्नोई जिन पर आया बीजेपी के इस नेता का दिल, पढ़ें Love Story
Bhavya Vishnoi- IAS Pari Love Story: अक्सर आपने दो नेताओं या दो अधिकारियों की प्रेम कहानी सुनी होगी लेकिन ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि एक नेता का दिल किसी IAS पर आ जाए लेकिन ऐसा हुआ है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई के साथ, जो आज आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं।

इस हाई प्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 3 राज्यों के 3 लाख लोगों को न्योता भेजा गया है। आपको बता दें कि भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई पूर्व सांसद हैं। भव्य की पूरी फैमिली तो कांग्रेसी है लेकिन कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होते ही उनके बेटे भी बीजेपी में आ गए और वो भाजपा के टिकट पर आदमपुर से एमएलए हैं।
जब भव्य और परी की सगाई की बात सामने आई थी
मालूम हो कि मई 2023 में जब भव्य और परी की सगाई की बात सामने आई थी तब से ही ये रिश्ता लोगों के नजर में था। सगाई के दौरान दोनों लोगों का फोटोशूट भी चर्चा का विषय था क्योंकि इस दौरान भव्य ने परी को सबके सामने प्रपोज किया था और उसके बाद सगाई की रस्में अदा की गई थीं। आपको बता दें दोनों की शादी उदयपुर में 22 दिसंबर को होगी और उसके बाद दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तीन जगह रिसेप्शन होगा।
परी बिश्नोई सिक्किम के गंगटोक में SDM हैं
मालूम हो कि परी बिश्नोई सिक्किम के गंगटोक में SDM हैं, उन्होने साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, उन्होंने तीसरी बार में ये एग्जाम क्लियर किया था, उस साल उनकी 30वीं रैंक थी। वैसे वो मूल रूप से बीकानेर जिले के नोखा की रहने वाली हैं, उनके पिता मणिराम बिश्नोई अधिवक्ता हैं और मां सुशीला विश्नोई पुलिस विभाग में हैं।
परी ने स्नातक दिल्ली विवि से किया है
परी के पिता चार बार अपने गांव के सरपंच रह चुके हैं। परी ने स्नातक दिल्ली विवि से किया है और उसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया। वैसे तो परी और भव्य की पहली मुलाकात कहां हुई इस बारे में तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्तेदारों ने इस शादी को तय करने में अहम रोल निभाया है।
भव्य विश्वोई की तीन जनरेशन राजनीति से जुड़ी हुई हैं
जबकि भव्य विश्वोई की तीन जनरेशन राजनीति से जुड़ी हुई हैं, उनके दादा चौधरी भजनलाल दो बार सीएम रहे चुके हैं। भव्य की मां रेणुका बिश्नोई भी राजनीति में सक्रिय हैं, वो आदमपुर और हांसी से एमएलए रह चुकी हैं। आपको बता दें कि परी विश्वनोई सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं, उन्हें लोग सुंदर वाली IAS कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications