Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दौसा : पति को इस वजह से लगता था पत्नी किसी और से लड़ा रही है इश्क, आधी रात को यूं ली जान

दौसा। पत्नी मोबाइल पर काफी बात किया करती थी। इससे पति को लगता था कि वह उससे बेवफाई कर किसी और ​से इश्क लड़ा रही है। शादी के दस साल बाद दो बच्चों के इस पिता के सिर पर खून सवार हो गया और आधी रात को पीट पीटकर पत्नी की हत्या कर डाली। फिर दोनों बच्चों की भी जान लेनी चाही। हर किसी ​को चौंका देने वाली यह वारदात राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय के मानपुर थाना इलाके के गांव मीनापाड़ा की है।

Husband arrested for wife murder in Manpur dausa

थानाधिकारी मांगीलाल मीणा के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव मीनापाड़ा में विवाहिता 25 वर्षीय किशनी की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और फिर आरोपी पति कालूराम को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार दौसा सदर थाना इलाके के भगलाव निवासी प्रभुदयाल मीना की दो बेटियों की शादी दस साल पहले कालू व उसके छोटे भाई के साथ हुई थी। शनिवार की रात को कालू शराब के नशे में धुत होकर पत्नी किशनी से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने उससे लात घूसो से इतना पीटा कि मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि किशनी मोबाइल पर खूब बात किया करती थी। इस वजह से पति कालूराम उसके चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो फिर मारपीट में बदल गई।

बेटा व बेटी को भी चाहा मारना

पुलिस के अनुसार पति की हत्या करने के बाद कालूराम अपने तीन साल के बेटे और छह साल की बेटी को भी मारना चाहा, मगर उनको कालूराम का छोटा भाई और उसकी पत्नी खेतों में ले जाकर छुप गए। सुबह पांच बजे लोगों को घटना का पता लगने और भीड़ एकत्रित होने पर वे लोग खेतों से निकलकर घर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+