PM नरेंद्र मोदी ने जिन 4 NH व 3 रेल परियोजनाओं की सौगात दी उनसे राजस्थान को कितना फायदा?
PM Narendra Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2023 को सुबह 11 बजे दामोदर मैदान नाथद्वारा राजसमंद राजस्थान से चार राष्ट्रीय राजमार्ग व तीन रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

PM Modi Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकास' की 5500 करोड़ रुपए की सौगात दी है। 10 मई 2023 को राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा के दामोदर मैदान में सुबह 11 बजे चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं एवं 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जानिए इन परियोजनाओं से राजस्थान को क्या फायदा होगा।
लोकार्पण
Recommended Video

1. उदयपुर-शामलाजी खंड 6 लेन
-लंबाई 114 किलोमीटर, लागत 1615 करोड़, नाम-एनएच-8
- राजस्थान की दिल्ली मुम्बई के बीच बेहतर कनेक्टिविटी एवं समय की बचत
-उदयपुर, डूंगरपुर से अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा तक सुगम सम्पर्क, व्यवसाय को बढ़ावा।
-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आकांक्षी क्षेत्रों का बड़े बाजार तक पहुंच आसान, रोजगार की उम्मीद।
-लॉजिस्टिक क्षमता में बढ़ोत्तरी, उत्पादन लागत में कमी।
2. बर-बिलाड़ा-जोधपुर खंड 4 लेन
- लंबाई 110 किलोमीटर, लागत-1249 करोड़ व एनएच 25
-जयपुर व जोधपुर के बीच की दूरी यात्रा के समय में कमी एवं ईधन की बचत
-पर्यटन को बढ़ावा
-इंटरनेशनल सीमा से जुड़े बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर जिलों तक पहुंच, सामरिक क्षमता में बढ़ोत्तरी
-बर, बिलाड़ा एवं भावी में बाईपास बनने से शहरों में यातायात का दबाव कम, प्रदूषण में कमी
3.झाडोल से अम्बावेली खंड 4 लेन पेंड शोल्डर
- लंबाई-47 किमी, लागत 342 करोड़, एनएच-58
- कृषि उत्पादों को निकटतम मंडी तक पहंचाने में सुगमता।
- 3.5 मीटर चौड़ी सड़क का दस मीटर चौड़ीकरण होने से सुगम एवं सुरक्षित सफर।
- लास्ट माईल कनेक्टिविटी से लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार हेतु आगमन में सहजता।
शिलान्यास
1. मावली (नाथद्वारा)-मारवाड़ रेलमार्ग (देवगढ़ मदारिया से परिवर्तित लाइन) के गेज परिवर्तन का कार्य
-लंबाई 83 किमी, लागत 969 करोड़ रुपए
मार्बल, ग्रेनाइट और माइनिंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा और व्यापारियों को सुगम रेल परिवहन की उपलब्धता।
- रोजगार व अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करने वालों के लिए रेल सुविधा।
- ब्रॉडगेज नेटवर्क से राजस्थान और अन्य राज्यों के बीच सम्पर्क।
- आस-पास स्थापित खेती, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर रेल सुविधा एवं पर्यटन को बढ़ावा।
2. उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
- कुल क्षेत्र 86, 248 वर्गमीटर, लागत 354 करोड़।
- आगामी 50 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर स्टेशन का पुनर्विकास।
- मेवाड़ के हेरिटेज और आधुनिकता का समावेश।
- अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे विशाल एयर कॉनकोर्स, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, 20 लिफ्ट व 26 एस्केलेटर इत्यादि का प्रावधान।
3. चारभुजा से निचली ओडन (नाथद्वारा) खंड लेन 2 पेवड शोल्डर
- लंबाई 89 किलोमीटर, लागत 836 करोड़, एनएच 162
- महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल-श्रीनाथजी मंदिर एवं चारभुजाजी मंदिर के यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की कमी।
-यूनेस्को विश्व विरासत स्थल कुंभलगढ़ दुर्ग, महाराणा प्रताप से संबंधित हल्दी घाटी एवं चेतक स्मारक जैसे मेवाड़ के ऐतिहासिक स्थलों की सुगम कनेक्टिविटी।
-समय एवं ईधन की बचत, सड़क सुरक्षा में बढ़ोत्तरी।
4. नाथद्वारा से नाथद्वारा टाउन तक नई रेल लाइन
- लंबाई 10 किलोमीटर, लागत 166 करोड़ रुपए
- नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए बेहतर सुविधा।
-रोजगार व अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करने वालों के लिए रेल सुविधा।
- नई रेल लाइन के निर्माण होने से देश के रेल नेटवर्क से जुड़ाव।












Click it and Unblock the Notifications