तलाश में गंगानगर पहुंची पुलिस को फिर चकमा दे गई Honeypreet Insan

जयपुर। हरियाणा पुलिस को गुरूवार को डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम की तथाकथित बेटी हनीप्रीत की श्री गंगानगर में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख राम रहीम के पैतृक गांव गुरुसर मोडिया के गर्ल्स स्कूल की घेराबंदी की थी। लेकिन हनीप्रीत फिर से पुलिस को चकमा देने सफल हो गई। पुलिस ने गांव में रही गुरमीत राम रहीम के परिवार से पूछताछ की है।

honeypreet

गुरुसर मोडिया में पुलिस ने राम रहीम के एक बेटे और दो बेटियों समेत स्कूल की प्रिंसीपल और स्कूल के स्टाप से पूछताछ की है। यहीं नहीं पुलिस ने गांव के आसपास के इलाकों की खोज की है। सर्च में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उन्हें लेकर वापस पंचकुला लौट गई है।

खबरें आ रही हैं कि हनीप्रीत एक दिन हनुमानगढ़ में रुकी थी। इसके आलावा कुछ समय वह गुरुसर मोडिया गर्ल्स स्कूल में भी रुकी थी। पुलिस के हाथों लगे सुराग के मुताबिक 28 अगस्त को हनीप्रीत गुरुसर मोडिया के पास हनुमानगढ़ में रुकी थी। यहां पर डेरा के बड़े संख्या में फॉलोअर हैं।

ऐसा बताया जा रहा था कि वह कई दिनों से यहां रह रही है और विदेश भागने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि गुरुसर मोडिया गुरमीत राम रहीम का गांव हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा ही इस स्कूल का संचालन भी करता है। पुलिस ने बवाल होने की आशंका के चलते भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती की थी। आपको बता दें कि काफी समय से ऐसी खबरें चल रही थी कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है लेकिन अभी तक उसके ठिकाने का पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+