Holi Rajasthan: होली में डांस करते हुए सरपंच ने दिए प्राण, कौन थे विकास दवे?

Holi Rajasthan: देश में आज 14 मार्च 2025 को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंग-गुलाल से होली खेली जा रही है। इस बीच राजस्‍थान के राजसमंद के चारभुजा के कसार गांव में होली पर आयोजित आदिवासी गेर नृत्य के दौरान सरपंच की मौत हो गई। सरपंच विकास दवे (53) की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह

डांस करते वक्त पूरी तरह स्वस्थ थे सरपंच

विकास दवे के परिवार के विजय शर्मा ने बताया कि सरपंच विकास दवे की मौत की घटना गुरुवार रात करीब 12.30 बजे की है। सरपंच नृत्य करते-करते अचानक सिर के बल गिर गए। सरपंच डांस में भाग लेते समय पूरी तरह स्वस्थ थे। वे न केवल खुशमिजाज थे, बल्कि नृत्य के दौरान काफी उत्साही भी थे। होली पर गेर डांस के दो राउंड आराम से पूरे कर चुके थे। उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार की थकावट का कोई संकेत नहीं था। जैसे ही तीसरे राउंड की शुरुआत हुई, वे अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए।

Holi Rajasthan Sarpanch

सीपीआर से भी नहीं आई राहत

ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत पानी पिलाने की कोशिश की। एक रिटायर्ड कंपाउंडर ने सीपीआर देने का प्रयास भी किया, लेकिन उनका स्वास्थ्य सुधरा नहीं। उन्हें पहले चारभुजा के अस्पताल और फिर राजसमंद अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

10 सालों से सरपंच पद पर थे विकास दवे

विकास दवे, जो मूल रूप से कसार गांव के रहने वाले थे। वे लगातार 10 साल से सेवंत्री के सरपंच पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गहरी शोक की लहर दौड़ गई है। विकास दवे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

Holi Rajasthan Sarpanch

यह भी पढ़ें- Raj Kapoor Holi Party: नीतू कपूर ने दिखाई राज कपूर की होली पार्टी, रंगीन पानी के टैंक में होता था ऐसा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+