Raj Kapoor Holi Party: नीतू कपूर ने दिखाई राज कपूर की होली पार्टी, रंगीन पानी के टैंक में होता था ऐसा काम
Raj Kapoor Holi Party: बॉलीवुड में होली पार्टी की बात हो तो कपूर खानदान का नाम सबसे पहले आता है। दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर राज कपूर की ग्रैंड होली पार्टी को बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स याद करता है।
राज कपूर की ग्रैंड होली पार्टी
आपको बता दें कि राज कपूर हमेशा आर के स्टूडियोज में शानदार होली पार्टी रखते थे, जिसमें फिल्म स्टार्स से लेकर प्रोडक्शन, लाइट मैन और इंडस्ट्री के सारे लोग शामिल होते थे। जो भी शख्स उस पार्टी में आता था, वह रंगीन माहौल में खुद को खो देता था।

रंगीन पानी से भरे टैंक में होता था ऐसा काम
उस शख्स को या तो राज कपूर खुद उठाकर रंगीन पानी से भरे टैंक में फेंक देते थे या फिर वह खुद ही उसमें कूद जाता था। इस हुड़दंग भरी पार्टी का नजारा एक बार राज कपूर की बहू और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
नीतू कपूर ने शेयर किया होली का पुराना वीडियो
-नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। साथ में लिखा था- जब हम सब थे, जब प्यार और गर्मजोशी का भाव था। हैप्पी होली।
-वीडियो में शम्मी कपूर और रणधीर कपूर से लेकर राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज, नीला देवी, नीतू कपूर और खानदान के सारे लोग नजर आ रहे हैं।
-वीडियो में कोई गुजिया खाता नजर आ रहा है, तो कोई पकोड़े खा रहा है। नीतू कपूर भी गोद में छोटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा को बैठाकर खिलाती दिखाई दे रही हैं। साथ में ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।
-सब लोग डांस कर रहे थे, वहीं शम्मी कपूर और राज कपूर बैठकर इन्जॉय कर रहे थे। बाद में राज कपूर भी डांस करने लगते हैं।
राज कपूर ने वीडियो में बताई थीं ये खास बातें
-वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि कैसे लोग खुद ही रंग और पानी से भरे टैंक में कूद रहे हैं। साथ में वॉइस ओवर चल रहा है, जिसमें राज कपूर ने बताया था कि सफेद उनका पसंदीदा रंग है।
-वीडियो में राज कपूर ने एक वाकया भी शेयर किया है, जब एक कपल उनके पिता से मिलने घर आया था। जो महिला थी, वह सफेद साड़ी में थी, और बेहद खूबसूरत लग रही थी। राज कपूर उस महिला से बात करना चाहते थे, पर नहीं कर पाए थे।
-होली के इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हो गए हैं। लोग इस पुराने वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं इस खास वीडियो को शेयर करने के लिए लोगों ने नीतू कपूर का धन्यवाद भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications