Tilak Case Alwar: माथे पर टीका लगाने पर बवाल, मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्र को पीटा
Hindu Muslim controversy Alwar Rajasthan: राजस्थान के अलवर के एक स्कूल में तिलक लगाने को लेकर मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्र की पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
Tilak controversy Alwar Rajasthan: राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ तहसील के गांव चोमा के सरकारी स्कूल में माथे पर तिलक लगाने की बात को लेकर हिंदू-मुस्लिम विद्यार्थियों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट और पुलिस थाने तक जा पहुंची है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा है।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को 11वीं कक्षा का छात्र शुभम राजपूत माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचा था। तिलक को लेकर मुस्लिम छात्रों ने आपत्ति जताई और भविष्य में परिणाम भुगतने की धमकी दी। अगले दिन कुछ अन्य हिंदू छात्र भी माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे। इससे विवाद और बढ़ गया। मामला संस्था प्रधान तक पहुंचा। तब उन्होंने इसे अपने स्तर पर शांत करवा दिया।
27 जुलाई को तिलक के मुद्दे को लेकर शुभम राजपूत और कुछ मुस्लिम छात्रों के बीच हाथापाई हो गई। मुस्लिम समुदाय के आठ छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने तिलक को लेकर शुभम राजपूत के साथ मारपीट की और उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब डाला।
शुभम ने संस्था प्रधान से शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और माथे से जबरन तिलक हटा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शुभम से अपने परिवार सहित इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी कहा।
घटना की जानकारी मिलने पर शुभम के माता-पिता स्कूल पहुंचे। हालाँकि, उन्हें भी कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया था और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद शुभम के परिजनों ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
इस बीच, भाजपा नेता जय आहूजा ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आहूजा ने पूरी घटना की निंदा करते हुए शुभम के परिवार को न्याय नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।












Click it and Unblock the Notifications