Biyani Family Sikar : सीकर में एक साथ उठी मां व बेटा-बेटी की अर्थी, Himachal Landslide में गई थी जान

सीकर, 27 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुई लैंडस्लाइड ने राजस्थान के सीकर शहर को भी रुला दिया। हिमाचल भूस्खलन हादसे में सीकर शहर के बियान परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को तीनों की एक साथ अर्थी उठी तो वहां मौजूद कोई शख्स आंसू नहीं रोक पाया।

रविवार को हुआ था हिमाचल भूस्खलन हादसा

रविवार को हुआ था हिमाचल भूस्खलन हादसा

बता दें कि सीकर शहर के माधोगंज निवासी नंदकिशोर बियानी की पत्नी माया बियानी, बेटा सीए-सीएस अनुराग बियानी और छोटी बेटी ऋचा बियानी घूमने के लिए ​हिमाचल प्रदेश गए थे। हिमाचल के किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास रविवार दोपहर को अचानक भूस्खलन हुआ था, जिसकी चपेट में नौ लोग आए गए थे। हादसे का वीडियो खूब वायरल हुआ था।

राजस्थान के नौ लोगों की मौत हुई थी

राजस्थान के नौ लोगों की मौत हुई थी

नौ मृतकों में राजस्थान के चार लोग शामिल थे, जिनमें तीन सीकर के ​बियानी परिवार के सदस्य और एक डॉ. दीपा शर्मा जयपुर की आयुर्वेद चिकित्सक थीं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सीकर में बियानी परिवार के तीनों सदस्यों के शव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

 बंद रहा सीकर का बाजार

बंद रहा सीकर का बाजार

बियानी परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर सीकर में शोक की लहर रही। सीकर के सुभाष चौक इलाके में शवयात्रा निकलने तक बाजार पूरी तरह से बंद रहे। तीनों की एक साथ शव यात्रा निकली। इस दौरान सुभाष चौक के बाजार में सड़क के दोनों तरफ लोग हाथ जोड़कर खड़े नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+