Dr. Deepa Sharma Jaipur : कौन थीं जयपुर की डॉ. दीपा शर्मा, बर्थडे से 4 दिन पूर्व हिमाचल भूस्खलन में मौत

जयपुर, 26 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के ​किन्नौर में 25 जुलाई 2021 की दोपहर को हुए भूस्खलन ने राजस्थान को भी कभी नहीं भूल सकने वाला गम दिया है। हिमाचल भूस्खलन में राजस्थान की राजधानी की जयपुर ने युवा डॉक्टर दीपा शर्मा व सीकर ने नंदकिशोर बियानी की पत्नी माया बियाणी, सीए अनुराग बियाणी व ऋचा बियाणी को खोया है।

Recommended Video

    Himachal landslide Video : बियाणी परिवार सीकर के 3 सदस्य व जयपुर डॉक्टर की मौत, आखिरी फोटो Viral
    हिमाचल भूस्खलन से कुछ घंटे पहले दीपा ने किया था ट्वीट

    हिमाचल भूस्खलन से कुछ घंटे पहले दीपा ने किया था ट्वीट

    हिमाचल भूस्खलन हादसे के बाद से ही जयपुर की डॉक्टर दीपा शर्मा सुर्खियों में है। इसकी वजह ये है कि हिमाचल प्रदेश के ​किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास पहाड़ से अचानक पत्थर टूटकर गिरने से कुछ घंटे पहले ही डॉ. दीपा शर्मा ने हिमाचल भ्रमण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिनमें यूजर्स ने उन्हें भूस्खलन जैसी आपदाओं से सावचेत रहने की सलाह भी दी थी। कुछ देर बाद ही किन्नौर में भूस्खलन की खबरें आने लगी थीं।

     डॉ. दीपा शर्मा जयपुर की जीवनी

    डॉ. दीपा शर्मा जयपुर की जीवनी

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में जान गंवाने वालीं डॉ. दीपा शर्मा मूलरूप से जयपुर के मानसरोवर में हीरापथ की रहने वाली थीं। 34 वर्षीय दीपा आयुर्वेद डॉक्टर थीं। पिछले नौ साल से प्रेक्टिस कर रही थीं। लोगों को आयुर्वेद परामर्श और आहार परामर्श देती थीं। वे चार दिन बाद 29 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं, मगर इससे पहले ही हिमाचल भूस्खलन हादसे में उनकी मौत हो गई।

    प्रकृति के करीबी थीं दीपा शर्मा

    दीपा शर्मा की सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता लगता है कि वे प्रकृति के काफी करीबी थीं। हिमाचल भ्रमण की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि 'प्रकृति माँ के बिना जीवन कुछ भी नहीं।' इस तस्वीर में दीपा बाहें फैलाए पत्थरों पर बहते पानी पर खड़ी थीं।

     दीपा शर्मा का आखिरी ट्वीट वायरल

    दीपा शर्मा का आखिरी ट्वीट वायरल

    जयपुर की डॉ. दीपा शर्मा ने 25 जुलाई 2021 को हिमाचल भूस्खलन हादसे से कुछ घंटे पहले दोपहर एक बजे ट्वीट किया था, जिसमें दीपा भारत के ​आखिरी प्वाइंट के पास खड़ी थीं। उसने ट्वीट में लिखा था कि 'भारत के अंतिम प्वाइंट पर खड़ी हूं, जहां नागरिकों को अनुमति है। यहां से लगभग 80 किलोमीटर आगे तिब्बत के साथ हमारी सीमा है जिस पर चीन ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।' इस ट्वीट को करीब दो हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है।

    डॉ. दीपा शर्मा की शिक्षा

    डॉ. दीपा शर्मा की शिक्षा

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर भूस्खलन हादसे में जान गंवाने वाली जयपुर की डॉ. दीपा शर्मा ने राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय से आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी में स्नातक (BAMS) किया था। महाराष्ट्र के पुणे स्थित तिलक आयुर्वेद कॉलेज से पंचक्रम में पीजी डिप्लोमा किया था। केरला विश्वविद्यालय की राजकीय मेडिकल कॉलेज त्रिवेंद्र से एएससी की डिग्री प्राप्त की थी।

    कोरोना काल में खूब की थी लोगों की मदद

    कोरोना काल में खूब की थी लोगों की मदद

    दीपा शर्मा को लिखना, घूमना व फोटोग्राफी का शौक था। महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के लिए भी वे आवाज उठाती थीं। इसके ​अलावा दीपा ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को भोजन, मेडिकल उपकरण व अन्य जरूरत की चीजें मुहैया करवाने में मदद की थी।

     डॉ. दीपा शर्मा को मिले अवार्ड

    डॉ. दीपा शर्मा को मिले अवार्ड

    राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने 2014 में दीपा शर्मा को आयुर्वेद युवा रत्न से सम्मानित किया था। इसके अलावा दीपा के क्लिनिक को भारत के 'मोस्ट इनोवेटिव आयुर्वेद क्लिनिक 2018' का पुरस्कार भी मिला था।

     भाई भाभी शव लेने के लिए हुए रवाना

    भाई भाभी शव लेने के लिए हुए रवाना

    मीडिया से बातचीत में दीपा शर्मा की भाभी कविता बताती हैं कि दीपा तीन दिन पहले ही पहली बार सोलो ट्रिप पर घूमने हिमाचल प्रदेश गई थीं। वह हर किसी से जल्द लौटने का वादा करके गई थीं, मगर अब भूस्खलन हादसे में उसकी मौत की खबर मिली है। इस पर दीपा की भाभी व भाई शव लेने के लिए जयपुर से दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को दिल्ली स्थित हिमाचल हाउस में मृतकों के परिजनों को उनके शव सौंपे जाएंगे।

     डॉ. दीपा शर्मा का परिवार

    डॉ. दीपा शर्मा का परिवार

    बता दें कि डॉ. दीपा शर्मा का परिवार हादसे के बाद से सदमे में है। मां जय लक्ष्मी अपनी छोटी बेटी के पास बंगलौर गई हुई थी। भाई महाराष्ट्र में जॉब करते हैं। पिता रामभरोसी करोली में रहते हैं। राजस्थान सेवारत चिकित्स्क संघ (अरसिदा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी समेत अनेक चिकित्सकों ने भी डॉ. दीपा की मौत पर शोक जताया है।

    केबीसी में भी नजर आई थीं दीपा शर्मा

    केबीसी में भी नजर आई थीं दीपा शर्मा

    डॉ. दीपा शर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। वे महिलाओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के मुददों पर सोशल प्लेटफॉर्म पर डिबेट में हिस्सा लिया करती थीं। इसके अलावा दीपा कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 7 और एपिसोड 13 में नजर आ चुकी थीं। केबीसी में दीपा ने 6.50 लाख रुपए जीते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+