Bikaner : तीन बेटियों की शादी में हेलिकॉप्टर मंगवाकर 1200 ग्रामीणों-बारातियों को 3 दिन करवाएंगे हवाई सैर

राजस्थान : तीन बेटियों की शादी में हेलिकॉप्टर मंगवाकर 1200 ग्रामीणों-बारारियों को 3 दिन घुमाएंगे

बीकानेर, 18 फरवरी। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। कुछ ऐसा ही कदम राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा इलाके के गांव सिलवा के कुलरिया परिवार ने उठाया है। कुलरिया परिवार ने अपनी तीन बेटियों की शादी में ग्रामीणों और बारातियों को घुमाने के लिए हेलिकॉप्टर मंगवाया है। सबको तीन दिन तक हेलिकॉप्टर की सैर करवाई जाएगी। इसके लिए पदम निवास के पास अस्थायी हेलिपैड बनवाया गया है।

Recommended Video

    तीन बेटियों की शादी में हेलिकॉप्टर मंगवाकर 1200 ग्रामीणों-बारातियों को 3 दिन करवाएंगे हवाई सैर
    पांच सीटर हेलिकॉप्टर मंगवाया

    पांच सीटर हेलिकॉप्टर मंगवाया

    दरअसल, गांव सिलवा के पदमाराम की तीन पोतियों भावना, संतोष व किरण की 18 फरवरी को शादी है। शादी के मौके पर कुललरिया परिवार ने दिल्ली से पांच सीटर हेलिकॉप्टर बुक करके मंगवाया है।

    बारात जोधपुर व नापासर से आएंगी

    बारात जोधपुर व नापासर से आएंगी

    कानाराम, शंकर और धर्म कुलरिया की बेटियों की बारात जोधपुर व नापासर से आएंगी। बारातियों और ग्रामीणों को हेलिकॉप्टर की सैर करवाई जाएगी। जिसका पूरा खर्च गोसवी संत पदमाराम कुलरिया का परिवार उठाएगा।

     दो पायलट भी गांव आए

    दो पायलट भी गांव आए

    पायलट कुलदीप सिंह ने बताया तेल की व्यवस्था दिल्ली से की गई है। हेलिकॉप्टर उड़ाने के लिए दो पायलट भी गांव सिलवा आए हैं। पहले दिन गुरुवार को 50 ग्रामीणों को हवाई सैर करवाई गई।

    पांच-छह किलोमीटर तक घुमाया

    पांच-छह किलोमीटर तक घुमाया

    हेलिकॉप्टर की सैर में पांच-छह किलोमीटर के दायरे में हेलिकॉप्टर घुमाया जा रहा है। 18 फरवरी को बारात पर इसी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। साथ ही बारा​ती भी हवाई सैर कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+