Heavy Rain Rajasthan: जालोर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पांच लोग बहे, एक की मौत
राजस्थान में मानसून 2024 के बदरा अभी भी सक्रिय हैं। शनिवार को उदयपुर, पाली, भीलवाड़ा जालोर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। जालोर में पांच लोग पानी में बह गए।
जालोर में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही थी। भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर स्थित सुंधा माता मंदिर के रास्ते में खूब पानी और तेज बहाव के दौरान पांच लोग पानी में बह गए।

जालोर में सुंधा माता मंदिर के रास्ते में पानी में बहे पांच में तीन लोगों को आस-पास के लोगों ने बचा लिया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अभी भी लापता है।
उधर, उदयपुर के खेरवाड़ा में दो घंटे तक लगातार भारी बारिश होने से हाईवे पर पानी भर गया। जाम लग गया।
धोपुर के बसेड़ी इलाके से खबर है कि सेल्फी लेते समय एक युवक पार्वती नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पाली जिले के गांव बेरा बंदिया के पास दोपहर करीब दो बजे 65 वर्षीय शेषाराम सुकड़ी नदी की रपट पार कर रहा था। इसी दौरान वह पानी में बह गया।
मौसम विभाग राजस्थान में शनिवार के लिए 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर में लो प्रेशर सिस्टम बनने से राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
उदयपुर के झाड़ोल-ओगणा इलाके में तेज बारिश हुई। इसके बाद काडा नदी बहन लगी। जालोर में तेज बारिशा के कारण झरना उफान पर रहा। सुंधा माता मंदिर के रास्ते के दोनों तरफ पहाड़ी है। भारी बारिश के बाद पानी पहाड़ियों से रास्ते पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications