Rajasthan-Haryana: गंदे पानी को लेकर हरियाणा-राजस्‍थान आमने-सामने, VIDEO में जानें विवाद की असली वजह

Dirty Water Dispute Rajasthan Haryana: पड़ोसी राज्‍य हरियाणा व राजस्‍थान में इन दिनों आपस में ठनी हुई है। वजह बना है गंदे पानी की निकासी, जिसे लेकर दोनों राज्‍यों की पुलिस आमने-सामने हो गई है। विवाद बढ़ता जा रहा है।

दरअसल, हरियाणा में रेवाड़ी जिले से लगते धारूहेड़ा व राजस्‍थान के खैरथल जिले के भिवाड़ी में दोनों राज्‍यों की सीमा पर गंदे पानी को लेकर विवाद चल रहा है।

Haryana-Rajasthan Police

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Maitrei: राजस्‍थान की वो सबसे खूबसूरत IPS, जिसे भजनलाल सरकार ने बनाया दो जिलों की SP

हरियाणा की तरफ से रैंप बनाने और नाले बंद करने के बाद राजस्थान की तरफ से हाईवे और आम रास्तों को बंद कर दिया गया। बैरिकेड्स लगाने के बाद तो राजस्‍थान व हरियाणा पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई।

खबर है कि रेवाड़ी-पलवल नेशनल हाईवे 919 पर गांव महेश्‍वरी के पास राजस्‍थान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया, जिस पर धारूहेड़ा पुलिस थाने के एएसआई रविकांत व अन्‍य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

हरियाणा पुलिस ने राजस्‍थान पुलिस को उनके राज्‍य के पुलिस थाना सेक्‍टर छह में बैरिकेड्स लगाने आपत्ति जताई। राजस्‍थान पुलिस ने सड़क को राजस्‍थान सीमा में 3 फीट 3 फीट मिट्टी डालकर बंद किए जाने व उस मिट्टी को वाहनों के आवागमन से हट जाने की संभावना के चलते 500 मीटर पहले हरियाणा की सीमा में बैरिकेड्स लगाकर वाहनों का रूट बदलने की बात कही।

राजस्‍थान-हरियाणा पुलिस आमने-सामने होने की वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पहुंची सेक्‍टर-6 थाना पुलिस ने बैरिकेड्स व कुर्सियों को हटाकर सड़क पर आवागमन के लिए शुरू कराया। इससे राजस्थान की भिवाड़ी सीमा में 1 किलोमीटर तक पानी फैल गया है।

दरअसल, राजस्‍थान के भिवाड़ी के दूषित पानी की वजह से हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में धारूहेड़ा से भिवाड़ी के बीच आवागमन करने वालों को 100 मीटर की बजाय 5 किलोमीटर का लंबा चक्‍कर लगाना पड़ रहा है। पिछले सात माह से यह समस्‍या बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+