Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज आज, सीएम अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं
जयपुर, 31 जुलाई। आज हरियाली तीज है, आज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ये पर्व खास तौर पर राजस्थान में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस खास पर्व पर सीएम अशोक गहलोत ने भी सबको शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि 'हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख, समृद्धि की कामना है।' मालूम हो कि हरियाली तीज पर महिलाएं बिना पानी-पिए पूरे दिन का व्रत रखती हैं और उसके बाद शाम को पूजा करके पति के हाथों पानी ग्रहण करके अपना व्रत खोलती हैं।
ये व्रत कुवांरी कन्याएं भी रखती हैं, क्योंकि माना जाता है कि इस व्रत को करने से उन्हें भोलेनाथ जैसा पति मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी ये व्रत रखता है उन्हें सुख, शांति और समृद्दि की भी प्राप्ति होती है। सावन नें चारों और हरियाली ही हरियाली होती है। गर्मी की तपन कम होती है, बारिश होने से चारों ओर मौसम काफी सुहाना होता है इसलिए इस तीज को हरियाली तीज कहा जाता है। इस व्रत को बड़े ही प्रेम और उल्लास के साथ राजस्थान, यूपी , एमपी में मनाया जाता है। कहीं-कहीं इस पर्व पर काफी उत्सव भी होते हैं। माना जाता है कि इस दिन मां पार्वती और प्रभु भोलेनाथ का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए ये दिन प्रेम और तपस्या का मानक है।












Click it and Unblock the Notifications