राजस्थान: लव मैरिज के बाद सरेआम मारपीट कर युवक को गाड़ी में डाल ले गए, देखें वायरल सीसीटीवी फुटेज

हनुमानगढ़, 18 जून। राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर में प्रेम विवाह के बाद एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। वारदात को तीन दिन बीते गए, मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उसका का अपहरण क्यों व किसने किया? यह अभी भी पहेली बना हुआ है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बता दें कि तीन दिन पूर्व जंक्शन ओवरब्रिज के पास कुछ लोगों ने सरेआम युवक अजय कुमार के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर उसको स्कॉर्पियो में डाल कर ले गए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि युवक काली शर्ट में बाइक पर सवार था, जिसका तीन बाइक पर छह लोग पीछा कर रहे थे। जैसे ही युवक ने ओवर ब्रिज के पास बाइक रोकी तो पीछा कर रहे लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।फिर पीछे से आई स्कॉर्पियो गाड़ी में युवक को जबरन डालकर ले जाया गया।

कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह किया

कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह किया

मारपीट और अपहरण के दौरान मौके पर तमाशबीनो की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नहीं की। अगर कोई भी आगे आकर कोशिश करता या मौके से पुलिस को सूचना देता तो शायद इस अपहरण की घटना को टाला जा सकता था। गौरतलब है कि फतेहगढ़ खिलेरीबास निवासी अजय कुमार ने कुछ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। उसके पिता के अनुसार लड़की पक्ष वालों ने उसका अपहरण किया है। पूरे मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस 7 टीमें गठित कर अनुसंधान के दावे कर रही है, जबकि तीन दिन से खाली हाथ है।

छह लोगों पर जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज

छह लोगों पर जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज

युवक के परिजनों द्वारा दर्ज करवाई एफआईआर में युवक के साथ अनहोनी का अंदेशा भी जताया गया है। अजय कुमार के पिता कालूराम निवासी वार्ड 5 खीलेरी बास फतेहगढ़ ने छह लोगों पर जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी कालूराम ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का शराब ठेके पर कार्य करता है, जो घर से बाइक देने का कहकर गया था तो जंक्शन ओवरब्रिज के पास तीन बाइक व स्कॉर्पियो में सवार होकर आये व्यक्ति उसके लड़के का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

हनुमानगढ़ पुलिस ने कालूराम की रिपोर्ट पर मुकेश पुत्र फताराम, बिनोद पुत्र फताराम, राजेन्द्र पुत्र फताराम निवासीगण 24 एसएसडब्ल्यू, राजेन्द्र पुत्र दयाराम छिम्पा निवासी भागसर, किरसन पुत्र चन्दूराम छिम्पा निवासी दीपलाना, सुरेन्द्र पुत्र कृष्ण लाल निवासी दीपलाना व अन्य व्यक्तियों पर मिलकर साजिश रचकर पुत्र अजय का अपहरण करने का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+