Hanumangarh: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के प्रेमी की गर्दन काटी, फ्लैट में इस हाल में मिला शव
राजस्थान के हनुमानगढ़ में डीटीओ ऑफिस के पास स्थित न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में युवक का शव मिला है। हत्या के आरोप युवक की प्रेमिका की मां व उसके प्रेमी पर लगे हैं।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में बीती रात धारदार हथियार से गला काटकर एक युवक की हत्या कर दी है। वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया है।
हनुमानगढ़ में जिला वपरिवहन कार्यालय के पास न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैट में युवक मुकेश बावरी (22) की हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका की मां और उसकी मां के प्रेमी पर लगे हैं।

एसएचओ नरेश गेरा के अनुसार न्यू हाऊसिंग बोर्ड के फ्लैट सीई 121 में युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त मुकेश बावरी (22) पुत्र परसराम बावरी निवासी वार्ड 52, हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
मुकेश के पिता परसराम बावरी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसके बेटे मुकेश बावरी की सतीपुरा निवासी माया देवी पत्नी सुरेश की बेटी नीतू के साथ दोस्ती थी। सोमवार को वह नीतू को लेकर न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित फ्लैट में गया था।
इस बात की जानकारी मिलने पर माया देवी अपने कथित प्रेमी सुखराम पुत्र कालूराम बावरी निवासी 13 एसपीडी जाखडांवाली को साथ उस फ्लैट पर आई। माया व सुखराम ने मुकेश व नीतू के संबंधों का विरोध किया। रात को माया व सुखराम ने किसी धारदार हथियार से मुकेश की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
एएसपी जस्साराम बोस ने बतायाा कि परसराम बावरी की रिपोर्ट पर उसके बेटे की हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरआती जांच में मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications