Hanuman Mal Dhaka: कौन है ये दूदू जिला कलेक्‍टर, जो 25 लाख की घूस में फंसा, ACB ने रात एक बजे मारा छापा

Rajasthan ACB News: राजस्‍थान कैडर के आईएएस अधिकारी हनुमान मल ढाका और एक पटवारी हंसराज 25 लाख रुपए के घूस केस में फंसे हैं। दोनों के आवास पर राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (ACB) ने छापा है।

IAS हनुमान मल ढाका राजस्‍थान के नए जिले दूदू के जिला कलेक्‍टर हैं। इन पर भू-रूपांतरण के नाम पर रिश्‍वत मांगने का आरोप है। शुक्रवार को दिन में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान होने के कारण रात को एक बजे कार्रवाई की गई।

Hanuman Mal Dhaka Dudu DM

एसीबी के DIG डॉ. रवि का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी कि दूदू में उनकी फर्म के नाम से 204 बीघा जमीन है। इसके कुछ खबरे तालाब-पाल क्षेत्र में होने के कारण भू रूपांतरण करवाए जाने की शिकायत जिला कलेक्‍टर के पास की गई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बदले दूदू जिला कलेक्‍टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने 25 लाख रुपए की मांग की।

आरोप है कि 25 लाख रुपए के लिए उन्‍हें परेशान किया जा रहा था। हालांकि परिवादी ने पैसा नहीं होने का हवाला दिया तो 15 लाख रुपए देने के बदले कार्रवाई नहीं करने का आश्‍वासन दिया गया था। परिवादी ने एसीबी में शिकायत की, जिसका सत्‍यापन करवाया गया तो पाया कि जिला कलेक्‍टर ने 7.5 लाख रुपए डाक बंगले स्थित आवास पर मंगवाए हैं। एसीबी ने शुक्रवार को देर रात 12 बजे उनके आवास और तहसील में छापामारी की कार्रवाई की गई।

एसीबी के अनुसार परिवादी के साथ रिकॉर्डर भी भेजा गया था, जिसमें रिकॉर्ड हुआ है कि दूदू जिला कलेक्‍टर हनुमान मल ढाका ने रिश्‍वत के करीब साढ़े सात लाख रुपए डाक बंगला स्थित अपने आवास पर मंगवाए थे। फिलहाल पीसी एक्‍ट के तहत जिला कलेक्‍टर और पटवारी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार का केस दर्ज किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि हनुमान मल ढाका राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी थे। पिछले साल ही आईएएस सेवा में पदोन्‍नत किए गए थे। एसीबी ने जिला कलेक्‍टर के आवा और तहसील कार्यालय दूदू में भी तलाशी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+