Hanuman Jayanti: राजस्थान का ग्रेजुएट हनुमान मंदिर, बड़े-बड़े अफसर भी यहां टेकते हैं माथा

Graduate Hanuman Mandir: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर जानिए बीकानेर के ग्रेजुएट हनुमान मंदिर के प्रति भक्तों की गहरी आस्था के बारे में। ऐसी मान्यता है कि यहां विराजे बजरंग बली छात्रों को मनोकामना पूरी करते हैं।

graduate hanuman mandir

Bikaner Graduate Hanuman Temple: पूरे देश में 6 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा और आराधना का बहुत महत्व है। ऐसे में आपको हनुमान जी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर विद्यार्थी की मनोकामना पूरी होती है।

राजस्थान के बीकानेर में स्थित ग्रेजुएट हनुमान मंदिर ऐसा मंदिर है, जहां छात्र परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए बजरंग बली के चरणों में अर्जी के रूप में अपने रोल नंबर की पर्ची लगाते हैं, और उनकी मनोकामना भी पूर्ण होती है।

इस अनूठे मंदिर की स्थापना करीब 55 साल पहले बीकानेर के सादुलगंज में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के रूप में हुई थी, लेकिन अब यह मंदिर ग्रेजुएट हनुमान मंदिर के नाम से पूरे शहर की आस्था का स्थान है। विद्यार्थियों की श्रद्धा और सफलता दिलाने की अटूट आस्था ने इस मंदिर को अनूठी पहचान दिला दी है।

मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां आने वालों भक्तों में संख्या अपार है, लेकिन ग्रेजुएशन करने वाले छात्र दर्शन करने ज्यादा आते हैं। यहां हनुमान जी को लेकर आस्था है कि जो भी विद्यार्थी अपना रोल नंबर लिखकर यहां जाएगा उसकी मनोकामना पूरी होती है। स्टूडेंट्स मंदिर में नारियल के साथ अपने रोल नंबर की पर्ची भी बांधकर जाते हैं।

इतना ही नहीं ग्रेजुएट हनुमान मंदिर की दीवारों पर छात्रों ने अपने रोल नंबर लिख रखे हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक भक्तों की यह मान्यता है कि इससे उनका एग्जाम अच्छा होगा और वो अच्छे नंबर से पास हो जाएंगे। मंदिर में आसपास के कॉलेज और कोचिंग से विद्यार्थियों के अलावा नौकरी लग चुके और अधिकारी बन चुके कई ऑफिसर भी हनुमान जी के दर्शन के लिए आते हैं।

हनुमान मंदिर में कई आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर्स सहित कई अन्य पदों पर लगे हुए भक्त दर्शन के लिए आते रहते हैं। पुजारी बताते हैं कि इन लोगों ने मंदिर के आसपास रहकर अपनी पढ़ाई-कोचिंग की। इस मंदिर पर पढ़ाई और कोचिंग कर रहे युवाओं की गहरी आस्था है। वह अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए बजरंग बली जी के दर्शन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+