Lok Sabha Election: हनुमान बेनीवाल के बिगड़ गए बोल, उपराष्ट्रपति धनखड़ से लेकर जाट नेताओं पर साधा निशाना
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के सियासी रण में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बार तो नागौर के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शब्दों के बाणों की सीमा ही पार कर दी।
नागौर लोकसभा चुनाव सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बनीवाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं जाट समाज के नेताओं को लेकर जुबानी तीर छोड़े है।

नागौर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि धनखड़ कोई नेता है क्या ? जो समाज के वोट दिला देंगे। धनखड़ सरपंच का चुनाव भी नहीं जीत सकते।
दरअसल नागौर जिले लाडनूं क्षेत्र के ललासारी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने जाट महासभा के प्रदेशअध्यक्ष राजाराम मील पर भी जुबानी हमला बोला।
बेनीवाल ने कहा राजाराम मील ने जाट महासभा बना ली कोई चुनाव करवाए थे क्या ? शर्म आने की बात है उन लोगों ने पूरे राजस्थान को बिगाड़ दिया, यह बात सही है कि आदमी जब चारों तरफ से घिर जाता है तो हताश हो जाता है, वो ये ही धंधे करता है।
इनकों कम से कम 6 महीने तो टिकना चाहिए, 6 महीने पहले तुम पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खास थे। दामाद (M.L.LATHR ) को पुलिस महानिदेशक बनने के लिए मेरे पैर पकड़ लिए, मेरे भी पैर पकड़े लाटर साहब ऐसे ही डीजी नहीं बने थे।












Click it and Unblock the Notifications