Sanjana Jatav Bharatpur: कौन है संजना जाटव, जिसे विधानसभा में हार के बावजूद कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट
Sanjana Jatav Congress Candidates Bharatpur: लोकसभा चुनाव 2024 में दस साल बाद खाता खोलने को बेताब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है।
कांग्रेस ने 12 मार्च 2024 को अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए राजस्थान की 25 में से 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan: कितने अमीर हैं राहुल कस्वां, जो 33 साल बाद BJP छोड़ 24 घंटे में ले आए कांग्रेस की टिकट
राजस्थान कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों में संजना जाटव का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने इनको भरतपुर सीट से मैदान में उतारा है। दस में यह इकलौती महिला उम्मीदवार है।
संजना जाटव का जीवन परिचय (sanjana jatav kathumar)
- 25 वर्षीय संजना जाटव मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले की कठूमर तहसील के गांव समूंची की रहने वाली है।
- संजना जाटव का पीहर भरतपुर के भूसावर में है। पति अलवर के खेड़ली कस्बा निवासी कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है।
- संजना जाटव ने एलएलबी तक की पढ़ाई की है और ये अलवर जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी हैं।
- जाटव को प्रियंका गांधी के करीबी युवा नेताओं में से एक माना जाता है। ये गांधी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' से भी जुड़ी हुई है।
विधानसभा चुनाव हार गई थीं संजना जाटव
संजना जाटव ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर जिले की कठूमर सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव में संजन को भाजपा के रमेश खींची के सामने महज 409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
संजना को भरतपुर से टिकट इसलिए मिला
विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस ने लोकसभा जैसे बड़े चुनाव में संजना जाटव पर भरोसा जताया है। भरतपुर सीट से भाजपा कोली और कांग्रेस जाटव समाज के उम्मीदवार पर भरोसा जताती रही है। हालांकि पिछले दो बार से तो भाजपा ही जीत रही है।
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार 2024
1 जोधपुर से करणसिंह
2 उदयपुर से ताराचंद मीणा
3 चितौड़गढ़ से उदय लाल आँजना
4. जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत
5 चूरू से राहुल कस्वां
6 बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल
7 झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला
8 अलवर से ललित यादव
9 भरतपुर से संजना जाटव
10 टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा












Click it and Unblock the Notifications