Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Kaswan join Congress: राहुल कस्‍वां ने BJP छोड़ कांग्रेस ज्‍वाइन की, अब चुनाव लड़ा तो आएंगी ये दिक्‍कतें

Rahul Kaswan News Churu: राजस्‍थान के चूरू सांसद राहुल कस्‍वां ने भाजपा छोड़ दी। 11 मार्च 2024 को राहुल कस्‍वां ने दिल्‍ली में कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली।

दिल्‍ली में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्‍थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की।

Rahul Kaswan in Congress from BJP Rajasthan

राजस्‍थान भाजपा नेता राहुल कस्‍वां ने लोकसभा चुनाव 2024 में चूरू संसदीय क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के कारण कांग्रेस में जाने का कदम उठाया है। भाजपा ने चूरू से पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया घोषित कर रखा है।

चूरू लोकसभा सीट का इतिहास यहां क्लिक करके जानें

अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्‍थान की 25 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा करने वाली है। संभावना है कि चूरू लोकसभा सीट से इस बार भाजपा छोड़कर आए राहुल कस्‍वां को टिकट दिया जा सकता है।

कांग्रेस का टिकट मिलने की स्थिति में राहुल कस्‍वां चूरू संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस बार राहुल कस्‍वां के लिए सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। लगातार तीसरी बार चूरू सांसद बनना कस्‍वां के लिए आसान नहीं होगा।

Rahul Kaswan Churu News

राहुल कस्‍वां कांग्रेस उम्‍मीदवार के रूप में चूरू से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ते हैं तो उनके सामने कई चुनौतियां होंगी, जिनमें खुद कांग्रेस, भाजपा राजेंद्र राठौड़ और भाजपा उम्‍मीदवार देवेंद्र झाझड़िया शामिल हैं। आइय जानते हैं कि राहुल कस्‍वां की प्रमुख चुनौतियों के बारे में।

चूरू कांग्रेस

राहुल कस्‍वां का परिवार करीब चार दशक से भाजपा में है। पिता रामसिंह कस्‍वां भाजपा से साल 1991, 1999, 2004 व 2009 चूरू सांसद रहे। खुद राहुल कस्‍वां साल 2014 व 2019 में भाजपा सांसद बने। अब 2024 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस की टिकट पर जीतने के लिए राहुल कस्‍वां के सामने बूथ लेवल से लेकर जिला कांग्रेस के नेताओं के साथ तालमेल बैठाना सबसे बड़ी चुनौती है।

Rajendra rathore vs rahul kaswan

राजेंद्र राठौड़

चूरू लोकसभा सीट राहुल कस्‍वां का टिकट कटने की वजह भाजपा के दिग्‍गज नेता चूरू निवासी राजेंद्र राठौड़ से नाराजगी भी मानी जा रही है। राजेंद्र राठौड़ तारानगर से कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया के सामने चुनाव हार गए थे। राहुल कस्‍वां पर चुनाव में पार्टी प्रत्‍याशी राठौड़ का साथ नहीं देने के आरोप लगे।

Devendra jhajharia BJP churu

देवेंद्र झाझड़िया

भाजपा ने चूरू से राहुल कस्‍वां का टिकट काटकर जिस पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को उम्‍मीदवार घोषि किया है, वो साफ छवि, सौम्‍य स्‍वभाव और खेल की दुनिया का बड़ा नाम है। देवेंद्र झाझड़िया को भले ही राजनीतिक अनुभव नहीं हो, मगर इनका किसी से सियासी 36 का आंकड़ा भी नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+