Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में नागौर सीट पर RLP के Hanuman Beniwal का गेम प्लान क्या है?
Hanuman Beniwal Nagaur Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर संसदीय क्षेत्र अभी से हॉट सीट बन गया है। यहां हर किसी की नजर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नए गेम प्लान पर है।
RLP चीफ हनुमान बेनीवाल इस बार के चुनाव में अपनी पार्टी के दम पर उतरेंगे या कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे। हालांकि हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस दोनों ने इस बारे में पत्ते नहीं खोले हैं।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आरएलपी से गठबंधन करके हनुमान बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया और जीत भी दर्ज की थी, मगीर इस बार 2024 के लिए भाजपा और हनुमान बेनीवाल में समझौता नहीं हुआ है।
भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में राजस्थान की 25 सीटों में से 15 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए और नागौर सीट से डॉ. ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। ज्योति मिर्धा पिछली बार हनुमान बेनीवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हारी थीं।
राजस्थान की राजनीति में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व अशोक गहलोत व हनुमान बेनीवाल मिलकर नागौर सीट पर हाथ मिलाकर 'खेला' कर सकते हैं, मगर यह भी सामने आया है कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हनुमान बेनीवाल से गठबंधन के खिलाफ हैं और विरोध कर रह हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार को राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें राजस्थान के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी समेत कइर् नेताओं ने आरएलपी से गठबंधन का विरोध जताया।
दरअसल, नागौर संसदीय सीट पर जाटों का बाहुल्य है। हनुमान बेनीवाल का भी इस इलाके में अच्छा खासा प्रभाव है। पिछले बार चुनाव जीतने के बाद हनुमान बेनीवाल विधानसभा चुनाव में खींवसर से जीत दर्ज कर चुके हैं। फिलहाल वे खींवसर विधायक हैं।
कहा जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार बनाने वाली भाजपा अपने दम पर राजस्थान की सभी 25 सीटों पर वापसी की तैयारी में है। इसलिए हनुमान बेनीवाल से गठबंधन नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications