हनुमान बेनीवाल का नया लुक वायरल, पैंट-शर्ट की बजाय धोती में दिखे नागौर सांसद, जानिए वजह

नई दिल्ली। अक्सर पेंट-शर्ट में दिखाए देने वाले राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोशल मीडिया पर नए लुक में नजर आए हैं। हनुमान बेनीवाल की रेशमी धोती और अंगवस्त्र पहने की तस्वीर चर्चा में है। फेसबुक व ट्विटर पर यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है।

hanuman Beniwal new Dhoti look surprised his supporters

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में नागौर से धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद इन दिनों सांसद हनुमान बेनीवाल परिवार के साथ ​दक्षिण भारत के भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारतीय परिधान पहने परिवार समेत अपनी एक तस्वीर बुधवार को खुद के फेसबुक व ट्विटर पर पोस्ट की। तस्वीर में हनुमान बेनीवाल पेंट शर्ट की बजाय रेशमी धोती और अंगवस्त्र (कंधे पर पहना जाने वाला वस्त्र ) धारण किए हुए नजर आ रहे हैं।

तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर के दर्शन

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का यह नया लुक उनके समर्थकों में चर्चा का विषय और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनुमान बेनीवाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीर के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर के दर्शन किये जाने का ज़िक्र करते हुए लिखा गया है कि मंदिर में दर्शन करने और पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तस्वीर में उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी साथ दिखाई दे रहे हैं।

कई जगह किया गया स्वागत

कई जगह किया गया स्वागत

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार शाम को चेन्नई पहुंचे थे। चेन्नई पहुंचने पर बेनीवाल का एयरपोर्ट पर समर्थकों ने स्वागत किया। उसके बाद तमिलनाडु के श्री जाट समाज की ओर से बेनीवाल का पूझल शक्तिवैल नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में अभिनंदन किया गया।

चेन्नई में जाट समुदाय के समारोह में की ​शिरकत

इसके अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने चेन्नई में जाट समुदाय को सम्बोधित भी किया। मंगलवार को जाट समाज तमिलनाडु एवं प्रवासी संगठनों की ओर से चेन्नई में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+