Rajasthan News: गुर्जर समाज ने हाईवे जाम करने की क्यों दी चेतावनी ? आप भी जानिए क्या है बड़ी वजह

Rajasthan News: राजस्थान में गुर्जर समाज के पंच पटेलों ने रोड जाम करने की चेतावनी देकर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

दरअसल करौली के 12 गांव गुर्जर गुडला के पंच पटेलों ने बल्लू पुरा निवासी युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया है।

gurjar-community-in-karauli-warns-of-blocking-highway-in-protest-against-murder-of-youth

एसपी को ज्ञापन सौंपा कर युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर करौली-हिंडौन सड़क मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है।

करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भानु प्रताप गुर्जर, लक्ष्मण सिंह, जगमोहन, कलुआ सरपंच, धर्म सिंह, फूल सिंह आदि गुर्जर समाज के लोगों ने एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि अगर युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विधायक दर्शन सिंह में बताया है कि गत 5 मार्च को बल्लू पुरा गांव निवासी दौलत सिंह पुत्र इंद्र राज गुर्जर अपनी कार से जुंगीन पुरा से बारात लेकर दुर्गेशी थाना सूरौठ गया था। शहीद स्थल पीलूपुरा से 10-12 लोग गाड़ियों से आए और शहीद स्थल से दौलत सिंह एवं उसके चचेरे भाई लोकेश गुर्जर का अपहरण कर ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने जंगल में सुनसान स्थान पर दौलत सिंह के साथ लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट की। जिससे दौलत सिंह मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसका मामला बयाना सदर थाने में दर्ज कराया गया था। जांच थाना सदर बयाना से बदलकर करौली एसपी को सौंपी है।

युवक की हत्या के मामले में 12 गांव गुर्जर गुडला के पंच पटेलों ने बताया की मुख्य आरोपी अभी तक नही गए है। जो आए दिन मृतक के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे मृतक दौलत का परिवार डरा हुआ है। मृतक के परिवार को पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई है।

परिवार को शीघ्र ही पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और मुख्य आरोपी के करौली राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित घर को अवैध बताते हुए जमीदोज करने की मांग की है।

आरोपी की दो बंदूक के लाइसेंस रद्द कर जब्त करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर 12 मई को करौली हिंडौन मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+