गुर्जर आंदोलन : '2 दिन में चाहिए आरक्षण की चिट्ठी, वरना 11 से जयपुर-आगरा हाईवे जाम'

Gurjar Andolan , दौसा। राजस्थान में चल रहा गुर्जर आरक्षण आंदोलन शांत होने की बजाय तेज होता दिख रहा है। उधर, सवाई माधोपुर जिले के मलारना स्टेशन के पास सैकड़ों गुर्जर रेल पटरियों पर कब्जा किए बैठे हैं, वहीं इधर दौसा के सिकंदरा चौराहे पर भी गुर्जरों ने हुंकार भरी है।

Gurjar andolan protestors may jam Jaipur-Agra Highway

यहां के गुर्जरों के चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें आरक्षण की चिट्ठी नहीं दी तो राष्ट्रीय राजमार्ग 21 जयपुर आगरा हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। दौसा जिले के सिकन्दरा में गुर्जर आरक्षण आन्दोलन 2019 को लेकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के सड़क मार्ग जाम के आह्वान के बाद गुर्जर समाज के पंच-पटेलों शहीद स्थल सिकन्दरा में करीब दो घंट तक बैठक की, जिसमें नेशनल हाईवे जाम करने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में गुर्जर समाज को आरक्षण नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया एवं सरकार को पांच प्रतिशत आरक्षण की माँग जल्द पूरी करने की चेतावनी दी गई। गुर्जर समाज ने सर्वसम्मति से 11 फरवरी को सिकन्दरा में जयपुर-आगरा हाईवे जाम करने का फैसला लिया है। हालांकि समाज के इस फैसले से युवा वर्ग आक्रोशित नजर आया। युवा गुर्जर तत्काल हाईवे जाम करना चाहता था, लेकिन बाद में गुर्जर समाज के नेताओं की समझाइश पर वे मान गए। इस दौरान गुर्जर समाज के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सिंह तुगड़, पूर्व कृषि उपज मंडी चेयरमैन रायसिह गुर्जर सहित अनेक गुर्जर नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+