Alka Jangir Tonk : कौन हैं टीचर अलका जांगिड़ जिनके ट्रांसफर पर पूरा गांव रो पड़ा, फूट फूटकर रोने लगीं
Teacher Alka Jangir Tonk : राजस्थान के टोंक जिले में देवली उपखंड के गांव चांदसिंहपुरा में शिक्षिका व छात्राओं का अटूट स्नेह का मामला सामने आया है। यहां से टीचर का ट्रांसफर पर पूरा गांव रो पड़ा। टीचर जाने लगी तो छात्राएं उनके लिपट गईं और फूट फूटकर रोने लगीं। रोती बिलखती छात्राओं को संभालना मुश्किल हो गया था। अपार स्नेह देखकर खुद टीचर की आंखों से भी आंसू बह निकले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार टोंक जिले के देवली इलाके के गांव चांदसिंहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीचर अलका जांगिड़ बीते आठ साल से विज्ञान विषय पढ़ाती थी। अलका जांगिड़ के पढ़ाने का तरीका छात्राओं को बहुत पसंद आता था। छात्राएं भी टीचर अलका के साथ घुल मिल गई थीं। वे अपने दुख सुख की बातें भी टीचर अलका से शेयर किया करती थीं। अलका भी छात्राओं का ख्याल अपनी बच्ची की तरफ रखती थी।
हाल ही अलका जांगिड़ का गांव चांदसिंहपुरा के सरकारी स्कूल से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर हो गया। इस पर शनिवार को स्कूल में उनका विवाद समारोह रखा गया। छात्राएं उनके लिए तोहफा भी लेकर आई थीं। विदाई समारोह में अलका जांगिड़ के साथी टीचर ने गीत के जरिए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। जब अलका जांगिड़ स्कूल से विदा होकर जाने लगीं तो उन्हें भी यहां की आठ साल की बातें याद आने लगीं।
वहीं, दूसरी छात्राएं रोने लगी और गुहार करने लगी कि वे अपना ट्रांसफर कैंसिल करवा दें और इसी स्कूल में रहें। उन्हें टीचर अलका जांगिड़ से इस कदर लगाव हो गया था कि वे टीचर के लिपट गईं। कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की छात्राओं की आंखों में आंसू थे। साथी शिक्षक भी काफी भावुक नजर आए। टीचर अलका जांगिड़ के विदाई समारोह में ग्रामीणों ने भी शिरकत की। ग्रामीणों ने टीचर अलका जांगिड़ के पढ़ाने के तरीके, अनुशासन और बच्चों से लगाव की तारीफ की। वे सभी सरकारी योजनाओं की क्रियान्विति और आदेशों की पालना के साथ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार करती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications