Govt Jobs in Rajasthan: राजस्थान में खुला नौकरियों का पिटारा, 56720 पदों पर भर्ती, नोट कर लो REET की भी डेट
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बेरोजगारों युवकों भर्ती की बड़ी सौगात दी है। बुधवार को एक साथ सात विभागों में 56720 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 के आवेदन व परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। रीट के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए रीट की पात्रता रखने वाले को आवेदन करना होगा।
रीट परीक्षा 2024 डेट व समय (REET Exam 2024 Date and Time)
बता दें कि राजस्थान में रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। अंतिम डेट 15 जनवरी 2025 है। रीट परीक्षा 27 फरवरी 2025 को दो पारियों में लगेगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में पहली बार सरकारी नौकरियों की बहार, 15 विभागों में भरे जाएंगे 90 हजार पद

REET 2025 आवेदन शुल्क (REET 2025 Application Fee)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित करवाए जाने वाली रीट परीक्षा 2024-2025 के लिए रीट लेवल वन का शुल्क 550 रुपए, रीट लेवल टू का शुल्क 550 रुपए और दोनों लेवल का आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है।
राजस्थान भर्ती परीक्षा 2024-2025 कैलेंडर (Rajasthan Recruitment Exam 2024-2025 Calendar)
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (Rajasthan Class IV Employee Recruitment) : चयन बोर्ड की भर्ती में 52453 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से, अंतिम तिथि 19 अप्रैल रहेगी।
• राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती (Rajasthan Jail Prahari Recruitment) : चयन बोर्ड की भर्ती में 803 पद हैं। आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी तक।

• राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती (Rajasthan Senior Teacher Recruitment): राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती कराएगा। कुल 2129 पद हैं। आवेदन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक।
• राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग (Rajasthan Medical Education Department) असिस्टेंट प्रोफेसर के ब्रॉड स्पेशियलिटी व सुपर स्पेशियलिटी के 329 पदों पर भर्ती।
• राजस्थान वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती: (• Rajasthan Senior Scientific Officer Recruitment) 14 पदों के लिए 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।
• राजस्थान ऊर्जा विभाग भर्ती (Rajasthan Energy Department Recruitment): विभिन्न संवर्गों में 487 पदों के लिए भर्ती। आवेदन संबंधित निर्देश अगले माह जारी होंगे।
• राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) Rajasthan Cooperative Dairy Federation (RCDF): विभिन्न संवर्गों में 505 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन और संबंधित प्रक्रिया अगले माह शुरू होगी












Click it and Unblock the Notifications