राजस्‍थान में पहली बार सरकारी नौकरियों की बहार, 15 विभागों में भरे जाएंगे 90 हजार पद

Govt Job in Rajasthan 2025 Vacancy: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने 15 विभागों में 90 हजार पदों पर वैकेंसी निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। दिसंबर 2024 में ही नोटिफिकेशन निकाला जा सकता है।

राजस्‍थान में सरकारी नौकरियों की राह ताक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार अब 15 विभागों में 90 हजार पदों पर नौकरी देने की प्‍लानिंग कर रही है। भर्ती का नोटिफिकेशन इसी माह जारी किया जा सकता है।

Rajasthan Government Announces 90 000 Jobs

राजस्‍थान सरकार ने नौकरियों की बहार लाने के लिए कुल 89 हजार 838 पदों पर भर्ती तैयारी शुरू कर दी है। कुछ विभागों ने अभ्‍यर्थना भेज भी दी है। सबसे ज्‍यादा 52 हजार 453 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरे जाने हैं।

राजस्‍थान के किस विभाग में कितनी भर्ती?
लाइब्रेरियन- 500
पशु धन सहायक-2041
कांस्‍टेबल-7000
जेल प्रहरी-803
संस्कृत शिक्षा-3003
सहकारी बैंक एवं राजफेड-498
ऊर्जा विभाग- 487
सहायह आचार्य-79
सर्वेयर फोरमैन-72
एनएचएम-8252
जेटीए-2600

क्‍या कहते हैं अफसर?

मीडिया से बातचीत में राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्‍यक्ष आलोक राज ने कहा कि अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए कई विभागों की अभ्‍यर्थनाएं बोर्ड को मिल चुकी हैं। उनका परीक्षण किया जा रहा है। बहुत जल्‍द हम भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी करने का काम शुरू कर देंगे।

युवाओं को मिलेगी राहत

नेशनल फ्रीडम यूनियन के अध्‍यक्ष हनुमान किसान ने कहा कि राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार इतनी बड़ी संख्‍या में खाली पदों को भरने जा रही है। इससे युवाओं को काफी राहत मिलेगी। युवा लंबे समय से भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। इनमें सामान्‍य शिक्षा के थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती भी शामिल नहीं है। इसे भी शामिल किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+